Kashi ka News चौरसिया समाज गौरव द्वारा चौरसिया दिवस एवं नागपंचमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

चौरसिया समाज गौरव द्वारा चौरसिया दिवस एवं नागपंचमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

ब्यूरो आनन्द सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 21 अगस्त, दिन सोमवार को चौरसिया समाज द्वारा चौरसिया दिवस एवं नागपंचमी पर्व पर नया पान दरीबा सिथत समाज के प्रांगण से भव्य शोभायात्रा धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

शोभायात्रा काली महल से लहंगपुरा, औरंगाबाद चौराहे होते राम कुंड पर जाकर समाप्त हुई। भव्य शोभा यात्रा का जिसकी छटा देखते बन रही थी, पूरे रास्ते भर घरों के छतों से महिलाएं, बच्चों ने फूलों की वर्षा से स्वागत किया। जगह-जगह पर दुकानदारों द्वारा आरती भी उतारा गया। शोभायात्रा में घोड़े पर सवार होकर ब्रह्मा, विष्णु, महेश के स्वरूप चल रहे थे, राधा- कृष्ण, भोलेनाथ, काली जी, दुर्गा जी की संवाद वाली झांकी आकर्षण के क्रेंद्र रहे। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं, पुरूषों तथा बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था।इस अवसर पर सभी लोग चौरसिया दिवस एवं नागपंचमी पर्व की एक दूसरे को बधाई दी।

शोभायात्रा में चौरसिया समाज के कुल देवता चौऋषि महाराज की भी पूजा अर्चना के साथ रास्ते भर शिवलिंग प्रतिमा का पूजन किया गया जाता रहा।

शोभायात्रा का रामकुंड अखाड़ा पर समापन के तत्पश्चात यात्रा में शामिल सभी लोगों में प्रसाद वितरण हुआ। 

इस अवसर पर इसी क्रम में 27 अगस्त को मैरेज होम लान, औरंगाबाद में सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह, डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन नागपंचमी महोत्सव के तहत आयोजित है। जिसमे पंद्रह सौ के करीब चौरसिया समाज के भाई- बहन शामिल होंगे और उस दिन रात्रि में भोज का भी कार्यक्रम आयोजित है।

शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सर्वश्री ओमप्रकाश चौरसिया, राजेश चौरसिया, राम जी चौरसिया, धीरज चौरसिया, रमेश चौरसिया, बिनोद चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, रानी चौरसिया, पूनम चौरसिया, श्याम चौरसिया, रविशंकर चौरसिया, रमेश चौरसिया, अन्नपूर्णा चौरसिया, रीना चौरसिया, बरई सभा काशी से बबलू चौरसिया, अनजानी चौरसिया, भरथरी, चंद्रमोहन चौरसिया, कन्हैया चौरसिया सहित हजारों गणमान्य लोग शामिल रहे।