Kashi ka News शक्ति धाम आश्रम द्वारा किया गया जगतगुरु शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती का अभिनंदन

शक्ति धाम आश्रम द्वारा किया गया जगतगुरु शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती का अभिनंदन।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 
वाराणसी। दिनांक 26 अगस्त, विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगतगुरु साई माँ श्री लक्ष्मी देवी मिश्रा जी के काशी स्थित शक्तिधाम आश्रम के स्वामी परमेश्वरानंद जी महाराज एवं  महंत महामंडलेश्वर स्वामी अनंत दास जी महाराज ने आज शनिवार को जगतगुरु शंकराचार्य श्री शंकर विजयेन्द्र सरस्वती जी महाराज का अभिनंदन किया।
इस मौके पर शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता ने बताया कि आध्यात्मिक संत जगतगुरु साई माँ श्री लक्ष्मी देवी मिश्रा जी के निर्देशानुसार कांची कामकोटि पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य श्री शंकर विजयेन्द्र सरस्वती जी महाराज को शक्तिधाम आश्रम की ओर से शॉल, स्मृति चिन्ह एवं फल-फूल भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कांची मठ के प्रबंधक वीएस सुब्रमण्यम मणि, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य के वेंकटरमण घनपाठी, शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता, चक्रवर्ती विजय नावड, भगवतीधर दुबे, विकास शुक्ला आदि उपस्थित थे।