Kashi ka News नादान परिंदे साहित्य मंच की संस्थापक सदस्य सुशीला देवी के निधन पर श्रंद्धाजलि अर्पित गई
नादान परिंदे साहित्य मंच की संस्थापक सदस्य सुशीला देवी के निधन पर श्रंद्धाजलि अर्पित गई।
ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना
चंदौली। दिनांक 21 सितम्बर, पीडीडीयू नगर के कालीमहाल सिथत अस्मिता नाट्य संस्थान के संरक्षक एवं प्रख्यात समाजसेवी सदानंद दूबे के आवास पर काशी के नादान परिंदे साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुबाष चंद्रा की भाभी सुशीला देवी धर्मपत्नी नंदलाल मौर्य की लम्बी बिमारी के पश्चात् 75 वर्ष की अवस्था में स्वर्गवास की सूचना पर आयोजित सर्वदलीय शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता सदानंद दूबे एवं संचालन इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने किया।
श्रंद्धाजलि अर्पित करने वालोें में प्रमुख रूप से सदानंद दूबे, विजय कुमार गुप्ता, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, मनोज द्विवेदी जमालपुरी, राकेश अग्रवाल, संजय शर्मा गार्ड, प्रमोद अग्रहरि, कमलेश तिवारी पत्रकार, फैयाज भाई पत्रकार, निक्की गुप्ता, युवा कवि विनय कुमार पाण्डेय बहुमुखी, भागवत चौरसिया, अनिता कुशवाहा, अंजू चौहान सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
