Kashi ka News लालबाग राजा के शोभायात्रा में झांसा पत्र दल ने काशीवासियों का मन मोहा, विसर्जन लक्ष्मी कुण्ड हुआ

लालबाग राजा के शोभायात्रा में झांसा पत्र दल ने काशीवासियों का मन मोहा, विसर्जन लक्ष्मी कुण्ड हुआ।

ब्यूरो आनन्द सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 23 सितंबर, आसभैरो स्थित अग्रवाल भवन में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने 17 वां श्री गणेश उत्सव समारोह के अन्तिम दिन शनिवार को सुबह लालबाग के राजा श्री गणेश जी का समिति के संरक्षक मानिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे सहित सभी पदाधिकारियों ने विधिवत श्रृंगार किया, तथा श्री गणेश जी का प्रिय मोदक का भोग लगाएं और खुण्टे महाराज ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई, तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने व अतिथि गणो ने महाआरती की।

शोभायात्रा में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित दिलीप जावलकर के नेतृत्व में महाराष्ट्र के तासगांव सांगली से आये साठ सदस्यी झांसा पतक दल ने विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन कर काशीवासियों का मन मोह लिया, शोभा यात्रा में शामिल भक्त गण प्रभुलित रहे। सभी भक्त गण सफेद वस्त्र व मराठी टोपी लगाए गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाते साथ चल रहे थे। लालबाग के राजा श्री गणेश जी को विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया था। गणपति महाराज काशी के सभी भक्तों को आशीर्वाद देते रहे।

शोभा यात्रा आसभैरो से प्रारंभ होकर चौक, विश्वनाथ मंदिर, बांस फाटक, गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा, लक्ष्मी कुण्ड पहुंचा, लक्ष्मी कुण्ड पर श्री गणेश जी की पुनः विधिवत पूजा समिति अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी महामंत्री अन्ना हजारे कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने पूजा अर्चना व आरती की। संरक्षक मानिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल सुहास पाटिल ने सभी पदाधिकारियों की तरफ से श्री गणेश जी अगले साल पुनः आने का निमंत्रण दिया। विसर्जन विधिसम्मत किया गया।

शुक्रवार को सौभाग्य की कामना करते हुए महिलाओं ने हल्दी कुमकुम एक-दूसरे को लगाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता वेदांशी (प्रथम), दिव्यांशी (व्दितीय), उपी (तृतीय), माही (विशेष) को स्थान मिला। मुख्य अतिथि कोहिनूर मिसेज इंडिया इण्टरनेशनल वंदना सिंह ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डांस प्रतियोगिता में दिव्यांशी सिंह (प्रथम), भावना सिंह (व्दितीय), श्रेयषी मिश्रा, स्वीकृति सेठ (तृतीय), तेजस कुमार सिंह व आद्या यादव (विशेष) स्थान मिला। इस अवसर पर काशी का न्यूज चैनल के ब्यूरो चीफ आनन्द सिंह अन्ना को भी समिति के मानिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, आंनद सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, कैलाश सिंह विकास ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

समारोह का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ ने किया।

शोभा यात्रा में सर्वश्री मानिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, अशोक शिंदे, निखिल पाटिल, प्रकाश मिशाल, संतोष शिंदे, रवि सेठ, हण्मंतराव मोरे, चंद्रशेखर शिंदे, सोनू सेठ, सुभाष जगताप, विनोद जाधव, रवि सरार्फ, कमल कुमार सिंह, किशोर कुमार सेठ, राजू वर्मा, उमा शंकर कसेरा, सतीश कुमार सिंह, संजय वर्मा, कैलाश सिंह विकास सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।