लालबाग के राजा के दरबार में सात विभूति हुए 'छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान' से सम्मानित
वाराणसी। आसभैरो स्थित अग्रवाल भवन में विराजमान लालबाग का राजा श्री गणेश जी के पांच दिवसीय समारोह में आज सुबह व रात्रि 9 बजे महाआरती हुआ। इससे पूर्व समिति अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी व महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे समिति टीम के साथ श्री खुण्टे जी महाराज के आचार्यत्व में श्री गणेश जी का पूजन साथ ही सबसे प्रिय मोदक का भोग लगाया।
रात्रि में छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि पद्मश्री शिवानंद बाबा रहे।
समिति संरक्षक संतोष पाटिल अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी अन्य पदाधिकारियों के साथ परम्परागत ढंग से पद्मश्री शिवानंद बाबा को मराठी टोपी, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर
'छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान 2023' से सर्वश्री मनोज सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता) , डा प्रेमशंकर दुबे (साहित्य व समाजसेवा), पल्लवी पाण्डेय ( संगीत सेवा), स्वामी अखण्ड सम्राट आंनद (धर्म आध्यात्म), गीता कुमारी (समाज सेवा), डा स्नेहा गुप्ता (चिकित्सा सेवा), अवीनाश यादव (खेल सेवा) को मुख्य अतिथि पद्मश्री शिवानंद बाबा ने गणेश टोपी, अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह देकर कर सम्मानित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने श्रीगणेश जी की विभिन्न मुद्राओं के चित्र बनाए। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र समिति के संरक्षक संतोष पाटिल व अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी ने दिया।
श्रीगणेश जी पर आधारित मनमोहक जागरण में श्रोता मंत्रमुग्ध रहे।
महाआरती सीओ दशाश्वमेध अवधेश पांडे, चौक थाना एसएचओ शिवानंद मिश्रा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अनिल सेठ, जनसत्ता दल के महानगर अध्यक्ष अनूप सिंह आदि ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की महाआरती की।
मेंहदी प्रतियोगिता में साक्षी यादव(प्रथम), चांदनी (व्दितीय), अलीशा (तृतीय), स्नेहा बिंद (विशेष) स्थान पर रही। कौन बनेगा लखपति प्रश्न मंच में रचना पाण्डेय (प्रथम), साक्षी कनौजिया (व्दितीय), आशीर्वाद सिंह (तृतीय), तेजस कुमार सिंह (विशेष) स्थान पर रहे।सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मानसी प्रियदर्शिनी (मिस इंडिया इंटरनेशनल) रही। मेंहदी प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि आंकाक्षा व्दिवेदी, निर्णायक वर्षा प्रधान मेंहदी प्रतियोगिता की रही।
सम्मानित हुए सर्वश्री शिशिर त्रिवेदी (pps), वाराणसी सरार्फा एसोसिएशन के राकेश वर्मा, सुमित शर्मा, रवि सरार्फ, राजू वर्मा, गोपाल जी, गणेश कसेरा को संरक्षक सुहास पाटिल, अशोक शिंदे, निखिल पाटिल ने सम्मानित किया।
समारोह का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ व धन्यवाद प्रकाश मूसा मुलानी (राजू) ने किया। समारोह में प्रमुख रूप से सर्वश्री हण्मंतराव मोरे, चंद्रशेखर शिंदे, सोनू सेठ, सुभाष जगताप, विनोद जाधव, कैलाश सिंह विकास सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।
