गायक अभिषेक आर्या के भोजपुरी गाने का एल्बम 'माहिया वे' का वाराणसी में हुआ प्रमोशन।
वाराणसी दिनांक 18 सितंबर, दिन सोमवार को वाराणसी के मलदहिया स्थित एक होटल के सभागार में सिने जगत में उभरते भोजपुरी गायक अभिषेक आर्या के भोजपुरी गाने 'माहिया वे' के एल्बम का भव्य रूप से प्रमोशन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम धूम मचा रही भोजपुरी गीत "बुलेट पर जीजा" के मशहूर भोजपुरी गायक विनय पांडे द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
उक्त मौके पर पत्रकारों से गायक अभिषेक आर्या ने बताया कि मैं बिहार के पूर्णिया जिले के एक छोटे से गांव गिद्धा के सामान्य किसान परिवार से हुं। आर्या ने बताया कि मैंने आज यह साबित कर दिखाया है कि अगर आपको अपने सपने पर यकीन हो, अगर उसे प्राप्त करने की जिद हो तो आपकी पृष्ठभूमि आपके सपने को पूरा करने में कोई बाधा नहीं बन सकती है। यह सफर माँ द्वारा दी गई संगीत की शिक्षा से शुरू हुआ था और किसान पिता ने अपने मेहनत के पसीने से अपने पुत्र के सपने को साकार किया है। बॉलीवुड के गानों से लेकर इंटरनेट और फिल्मों की दुनिया में एक गायक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई और साथ-ही-साथ परिवार का भी योगदान अमूल्य रहा है। एक छोटे मंच से लेकर टी सीरीज के मंच तक के सफर में मेरे दोस्तों का भी काफी योगदान रहा है।
एल्बम के प्रमोशन के लिए मुंबई से आये भोजपुरी के मशहूर गायक विनय पांडे ने कहा कि सचमुच आज अभिषेक आर्या ने अपने गायकी के दम पर संपूर्ण बिहार का नाम रौशन कर दिखाया है। परिवार, गाँव एवं दोस्तों में खुशियों की लहर छाई हुई है। उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि कमल भले ही कीचड़ में खिलते हो मगर वह अपने काबिलियत की दम पर ऊपर उठ ही जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक आर्या के इन कार्यों को देखते हुए यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि 'एक बिहारी, सब पर भारी' है।

