समाजसेवी कैलाश अग्रहरि ने तीजोत्सव पर साड़ी वितरण किया गया।
वाराणसी। दिनांक 17 सितंबर, कोनिया सिथत विजयीपुरा में रविवार को अग्रहरि समाज के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी कैलाश अग्रहरि ने गरीब, असहाय महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया।
उक्त अवसर पर समाजसेवी कैलाश अग्रहरि ने बताया कि तीज पर्व महिलाओं के अखंड सौभाग्य का पर्व है। सर्व समाज के गरीब महिलाओ के बीच साड़ी वितरण कर आत्मिक शांति मिलता है। हर आदमी को परोपकार के कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संदीप जायसवाल, प्रीतम गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, संतोष यादव, मुकुंद गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
