Kashi ka News. प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार राघवेंद्र चौबे कबीरचौरा अस्पताल में डेंगू मरीजों से मिले

प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार राघवेंद्र चौबे कबीरचौरा अस्पताल में डेंगू मरीजों से मिले।

ब्यूरो आनन्द सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 21 सितंबर को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के निर्देशानुसार महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे कबीरचौरा मण्डलीय अस्पताल में डेंगू मरीजो से मिले तत्पश्चात वहां के प्रबंध समिति से मिलकर वहां की बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताई।
उक्त मौके पर मिडिया कर्मियों से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि डेंगू, टाइफाइड, चिकनगुनिया एवं वायरल बुखार के चपेट में पूरा काशी है। ऐसे में आज प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देशानुसार कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मण्डलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में पीड़ितों से मिला गया, परन्तु हाल यह है की स्वास्थ सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई है। भाजपा सरकार में अस्पतालों में भारी अराजकता है। इलाज और दवा के बगैर मरीज इधर-उधर भटकते रहते हैं। जनता संकट में है, भाजपा सरकार संवेदनहीन है। प्रतिदिन दर्जनों डेंगू और बुखार के मरीज मिल रहे हैं। परन्तु चिकित्सा व्यवस्था लचर है। बच्चों को खांसी-बुखार, उल्टी दस्त आदि हो रहा है। अस्पतालों में इन सभी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। अस्पतालों में इन बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए न तो डॉक्टर हैं और न ही जांच और दवाएं है। डेंगू से बचाव में लार्वा नष्ट करने के लिए दवा छिड़काव की व्यवस्था पर अभी भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बाद भी नगर निगम की तरफ से साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों की अकर्मण्यता साफ दिखाई दे रही है। भाजपा सरकार में किसी को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री जी बयानबाजी करके जगह-जगह अफसरों को बस धमकाने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्यमंत्री जी दूसरे प्रदेशों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इधर प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। जनता भी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को वैसे ही छोड़ देगी। कल हमलोगों का प्रतिनिधिमंडल चिकित्सा अधिकारी से मिलेगा अगर सुधार नही हुआ तो जनांदोलन होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राघवेन्द्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, फ़साहत हुसेन बाबू, डॉ राजेश गुप्ता, अब्दुल हमीद डोडे, सजय निगम, वकील अंसारी,प्रमोद वर्मा,आशिष केशरी, अरविंद कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, आशिष गुप्ता, मनोज यादव, रोहित दुबे, परवेज खां, किशन यादव, इम्तियाज, रामजी गुप्ता, बाबा समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।