Kashi ka News भाजपा नेता डॉ अशोक राय ने ग्रामीण इलाकों में किया बृहद जनसंपर्क

भाजपा नेता डॉ अशोक राय ने ग्रामीण इलाकों में किया बृहद जनसंपर्क।

ब्यूरो आनन्द सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 20 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के गंजारी वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शुभ शिलान्यास हेतु आगमन 23 सितंबर के निमित्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान का शुभारम्भ किया और कार्यकर्ताओं के टोली में शामिल होकर घर-घर पहुँचकर लोगों को पीएम की जनसभा में आने का निमंत्रण भी दिया।
आज उसी क्रम में ग्राम सभा कनेरी में ग्रामवासियों को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में आने का आग्रह किया। 
जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के डाक्टर अशोक राय साथ में काशी विद्यापीठ ब्लॉक् के प्रमुख प्रतिनिधी प्रवेश पटेल, ग्राम सभा के कनेरी के प्रधान संजीव, अधिवक्ता गोविंद नारायण राय, शैलेश सिंह, शेरू सिंह, अजय पटेल, शशि कन्नौजिया अन्य सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।