Kashi ka News अक्टूबर में तीन दिवसीय भारत : साहित्य एवं मीडिया महोत्सव का होगा आयोजन

अक्टूबर में तीन दिवसीय भारत : साहित्य एवं मीडिया महोत्सव का होगा आयोजन।

ब्यूरो आनन्द सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 28 सितंबर, भारत में स्थान-सापेक्ष या स्थान केन्द्रित साहित्य महोत्सवों अर्थात् 'लिटफेस्ट' की परंपरा के साथ ही इसके विस्तार अर्थात् 'संपूर्ण भारत केंद्रित' साहित्य महोत्सव को वैश्विक आयोजन के रूप में प्रारंभ करने की महती आवश्यकता है। इसकी पूर्ति के लिए तथा साहित्य, संस्कृति, मीडिया और समाज के विविध पक्षों तथा साहित्य के संचार के अन्योन्याश्रित संबंधों के केंद्र में 'भारत साहित्य एवं मीडिया महोत्सव' 'भारत लिटफेस्ट' के माध्यम से संकल्पना को मूर्तरूप देने का प्रयास आयोजन की विशिष्टता होगी। साहित्य और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार तथा पीढ़ी-हस्तांतरण में मीडिया और पत्रकारिता की भूमिका को समझने तथा व्यवहृत करने के लिए यह आयोजन मार्गदर्शक अवसर होगा। उक्त बातें मलदहिया स्थित एक होटल के सभागार में काशी- वाराणसी विरासत फाउंडेशन के संरक्षक आर के चौधरी ने एक पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने ने बताया कि साहित्य, समाज, पत्रकारिता तथा समाज-सेवा के विविध उद्देश्यों और कार्यक्रमों को केंद्र में रखकर मा० रवीन्द्र किशोर सिन्हा (पूर्व सांसद राज्यसभा) की अध्यक्षता में स्थापित 'काशी-वाराणसी विरासत फाउंडेशन'-अपनी साहित्यिक-सांस्कृतिक विरासत तथा समाजसेवा की भारतीय परंपरा के संरक्षण तथा उन्नयन के लिए संकल्पित है। मा. रवीन्द्र किशोर सिन्हा जी के आशीर्वाद एवं मा. प्रो० राममोहन पाठक जी के मार्गदर्शन में फाउंडेशन द्वारा ऐतिहासिक नगरी काशी में प्रथम 'काशी-वाराणसी साहित्य महोत्सव का त्रिदिवसीय आयोजन (3-5 फरवरी, 2023) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें देश के 14 राज्यों तथा भारत-नेपाल के साहित्य-संस्कृति प्रेमियों, साहित्यकारों तथा युवावर्ग के प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन के बाद प्राप्त सुझावों को केंद्र में रखते हुए नगरों के नाम से जुड़े साहित्य महोत्सव के साथ ही संपूर्ण भारत केंद्रित प्रथम भारत साहित्य मीडिया महोत्सव का आयोजन विश्व साहित्य एवं भारतीय भाषाओं के साहित्य तथा साहित्यकारों के मध्य विमर्श एवं संवाद का ऐतिहासिक अवसर हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दिनांक 7, 8 व 9 अक्टूबर 2023 को मुंबई में मराठी पत्रकार संघ भवन धोबी तालाब में आयोजित है। भारत : साहित्य एवं मीडिया महोत्सव, काशी-वाराणसी विरासत फाउंडेशन वाराणसी, केन्द्रीय हिंदी संस्थान शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी मुंबई एवं मुंबई मराठी पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है। महामहिम लक्ष्मण आचार्य राज्यपाल सिक्किम, मा, राहुल नार्वेकर अध्यक्ष, विधानसभा महाराष्ट्र, मा. देवेन्द्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र, मा. डा० रवीन्द्र किशोर सिन्हा पूर्व सांसद (राज्यसभा), मा. प्रो. सुनील बाबूराव कुलकर्णी निदेशक केन्द्रीय हिंदी संस्थान आगरा एवं केन्द्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, मा. डा. शीतला प्रसाद दुबे कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, नरेन्द्र वाबले अध्यक्ष मुंबई मराठी पत्रकार संघ, कृपाशंकर सिंह पूर्व राज्यमंत्री महाराष्ट्र व संयोजक विस्तारक योजना भाजपा महाराष्ट्र, पद्मश्री सोमा घोष, देश के विभिन्न प्रदेशों से विद्वतजन, शोधकर्ता एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले काशी के अनेक विशिष्टजन महोत्सव में सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्रिदिवसीय महोत्सव में वैश्वीकरण व विश्व साहित्य सम्प्रेषण के आयाम, संचार माध्यम ई-साहित्य “सागा तीरे”- साहित्य एवं प्रकृति विषय के साथ राजभाषा हिंदी-प्रयास, प्रगति एवं भविष्य अध्यात्म संचार की भारतीय परम्परा, साहित्य एवं युवा कृत्रिम मेधा (A.I.) व साहित्य मातृ भाषाओं की और संचार माध्यमों की साहित्य के प्रसार में भूमिका तथा राष्ट्रीय प्रश्न, मुद्दे एवं सोशल मीडिया विषय पर गम्भीर विमर्श होंगे।