ऐतिहासिक बेनियाबाग मैदान से शुरू हुई विरासत बचाओ यात्रा।
वाराणसी। दिनांक 19 सितम्बर दिन मंगलवार को ऐतिहासिक बेनिया बाग पार्क से विरासत बचाओ यात्रा शुरू हुई।
यात्रा के दौरान रामधीरज ने कहा कि यह ऐतिहासिक मैदान बनारस के अनेक संघर्षों का गवाह है। महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, राज नारायण जी और ऐसे अनेक महापुरुषों ने इस बाग में सभा की और बनारस के लोगों को आजादी का दीवाना बनाया । यह पार्क जो कभी बनारस के इतिहास को समेटे हुए था, आज विकास की भेंट चढ़ गया है। जिस पार्टी का देश में इतिहास नहीं है, बनारस और देश के इतिहास को मिटाने में लगी हुई है।
आज की यात्रा बनारस के दिग्गज नेता राज नारायण जी की मूर्ति के पास से शुरू हुई और शहर के सोनारपुर, लल्लापुरा, पिशाच मोचन होकर लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क मे समाप्त हुई।
इस दौरान यात्रियों ने सोनारपुर, लल्लापुरा, पिशाच मोचन पर सभाए की और नागरिकों को बनारस के ऐतिहासिक धरोहर को ध्वस्त किए जाने जाने के बारे में बताया। यात्रा लहुराबीर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई।
आज के यात्रा में महाराष्ट्र के किसान अविनाश काकडे, मध्य प्रदेश बड़वानी से ध्रुव भाई कुरकुरे, नंदलाल मास्टर, जागृति, विनोद जायसवाल, अनूप श्रमिक, अरविंद अंजुम, जौनपुर से अंकित सिंह, सुशीला आदिवासी, प्रीति यादव, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे।
आज की यात्रा का संयोजन जागृति और सिस्टर फ्लोरीन ने किया।
