Kashi ka News प्रसिद्ध सिद्धपीठ यमुनेश्वर आश्रम में आयोजित गुरूपुजा महोत्सव एवं 81 वें अधिवेशन व भंडारा संपन्न

प्रसिद्ध सिद्धपीठ यमुनेश्वर आश्रम में आयोजित गुरूपुजा महोत्सव एवं 81 वें अधिवेशन व भंडारा संपन्न।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 
वाराणसी। दिनांक 30 अक्टूबर, राजघाट, भदऊ चुंगी सिथत प्रसिद्ध सिद्धपीठ यमुनेश्वर आश्रम ( आरामठ) के परिसर में गुरूपुजा महोत्सव के अवसर पर श्री 81 वें अधिवेशन एवं विशाल भंडारे का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर  यमुनेश्वर आश्रम के महंत वैभव गिरी महाराज ने आश्रम द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों बारे बताते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गुरुपुजा महोत्सव का मनाया गया तथा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे नगर के अखाड़ों के संतगण पूज्य  गुरुमूर्तीयों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे में संतों, संन्यासीयों के अलावा हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री अविमुक्तेश्वना नंद महाराज महामंडलेश्वर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, स्वामी आशुतोषानन्द  महाराज महामंडलेश्वर निरंजन अखाड़ा, स्वामी यमुना पुरी महाराज सचिव श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा, श्री महंत बलराम भारती महाराज अटल अखाडा, काशी मंडल कोतवाल पागल बाबा के नेतृत्व में तेरहों अखाड़े के मंडल महंत, श्रीमहंत, नागा संन्यासी, साधू-संत, सहित हजारों भक्तगण उपस्थित थे।