Kashi ka News श्री हैहयवंशीय महिला क्षत्रिय कला केंद्र द्वारा डांडिया महोत्सव एवं सम्मान समारोह संपन्न।

श्री हैहयवंशीय महिला क्षत्रिय कला केंद्र द्वारा डांडिया महोत्सव एवं सम्मान समारोह संपन्न।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 
वाराणसी। दिनांक 24 अक्टूबर, दिन मंगलवार को श्री हैहय वंशीय क्षत्रिय महिला कला केंद्र  वाराणसी द्वारा आज राम कटोरा सिथत चिंतामणि बाग के प्रांगण में दशहरा पर्व पर भव्य डांडिया नृत्य एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया‌। 
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुंजन सिंह कसेरा, सभापति श्री हैहय वंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंह कसेरा, सहसंयोजक श्रीमती रीना बबलू कसेरा एवं महिला कला केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा श्री हैहय वंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के सभापति गुंजन सिंह कसेरा, महामंत्री मनोज सिंह कसेरा, संजय कसेरा, राजेश सिंह, अशोक वर्मा को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।    
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि गुंजन सिंह कसेरा व महामंत्री मनोज सिंह कसेरा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की सराहना करते कहा कि समाज के हितकारी कार्यों के लिए महासभा द्वारा पूरी तरह से सहयोग रहेगा, ऐसे ही अच्छे कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी हमेशा होते रहना चाहिए। असत्य पर सत्य की विजय पर्व दशहरा की सभी को शुभकामनाएं दी।
दशहरा पर्व पर आयोजित परांपरागत डांडिया नृत्य में कसेरा समाज की महिलाओं ने भक्ति गीतों पर जमकर डांडिया नृत्य किया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह कसेरा एवं अतिथियों का स्वागत श्रीमती रीना बबलू कसेरा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से गुंजन सिंह कसेरा, रामनारायण कसेरा, मनोज सिंह कसेरा, राजेश सिंह कसेरा, अशोक वर्मा, रीना बबलू कसेरा, पूनम, गीता, सुमन, सुनीता, सरिता, अदिति, रोशनी, लक्ष्मी वर्मा, सीमा वर्मा, वर्षा वर्मा, चंचल, राजकुमारी, खुशी पवन कसेरा, सुमित कसेरा मिडिया प्रभारी, चुन्नी लाल  कसेरा, आलोक कसेरा, संगीता दास, संतोष कुमारी, मधु, शिवानी, रेनू, नीतू सहित महिला केंद्र की सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल रहे।