Kashi ka News हमारा समाज पार्टी की महानगर महिला मोर्चा का गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

हमारा समाज पार्टी की महानगर महिला मोर्चा का गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान।

 

संवाददाता संदीप की रिपोर्ट
वाराणसी। दिनांक 29 अक्टूबर, दिन रविवार को वैश्य समाज की पंजीकृत राजनीतिक दल "हमारा समाज पार्टी" की एक बैठक आज सारनाथ स्थित केंद्रीय कार्यालय में वाराणसी महानगर महिला मोर्चा का गठन किया गया तथा अध्यक्ष सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित करते हुए स्वागत किया गया।

हमारा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर 'अंगारा' के अनुसार गठित वाराणसी महानगर महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष जया केशरी, उपाध्यक्ष रेनू गुप्ता, रेखा दत्ता, मीरा गुप्ता, ममता चौरसिया, महामंत्री मधु गुप्ता, प्रिया सेठ, अभिलाषा जायसवाल, मंत्री शशि अग्रहरि, अनिता गुप्ता, सोनी कोषाध्यक्ष सीमा अग्रहरि, मिडिया प्रभारी सरिता देवी तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिता जायसवाल, गुड़ीया गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है।
उक्त मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष जया केशरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा पहला उद्देश्य होगा की हमारा समाज पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और वैश्य समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोडना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित एवं स्वागत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर'अंगारा' ने तथा संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंचन गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री रविशंकर'अंगारा' राष्ट्रीय अध्यक्ष, कंचन गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भूपेंद्र अग्रहरि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, चंद्रभूषण गुप्ता 'बबलू' राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, संदीप जायसवाल बिहार प्रभारी, अरविंद गुप्ता,पवन गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।