Kashi ka News मेक इन इंडिया को बढ़ावा दें, त्योहारों में समान छोटे दुकानदारों से खरीदें - पीएम मोदी

मेक इन इंडिया को बढ़ावा दें, त्योहारों में समान छोटे दुकानदारों से खरीदें - पीएम मोदी

ब्यूरो आनन्द सिंह अन्ना 
वाराणसी। दिनांक 29 अक्टूबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो प्रोग्राम मां की बात के 106वें एपिसोड में "वोकल फार लोकल" का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा कुछ ही दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला है। मेरी देशवासियों से अपील है कि वह मेड इन इंडिया समान ही खरीदें। पीएम मोदी ने कहा 31 अक्टूबर को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन है। इस दिन गुजरात के केवड़िया में कार्यक्रम तो होगा ही साथ ही दिल्ली में "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम के तहत देश भर से इकट्ठा की गई मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को पटेल जयंती पर "मेरा युवा भारत" संगठन की शुरुआत करने का ऐलान किया उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की अपील की।
भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में महानगर के 1150 बूथों पर मन की बात सुना गया। साथ ही महानगर के सभी 13 मंडलों में मतदाता सूची का वितरण कर वोटर चेतना महाअभियान की शुरुआत की गई। सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्षों ने मतदाता सूची का अवलोकन किया।
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने उत्तरी विधानसभा के गुलाब बाग स्थित कार्यालय पर मन की बात सुना। जिसमें वरिष्ठ नेता राकेश सिंह अलगू, पार्षद व मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, पार्षद सुशील गुप्ता, अरविंद सिंह, मनोज विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह गौतम, राजेंद्र गुप्ता, अनिल पासी आदि मौजूद रहे।
रामनगर मंडल में रविवार सुबह 11 बजे संत विनोबा बंगाली भाई पैलेस में बूथ संख्या 396 पर मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंडल में सभी शक्तिकेन्द्रों पर बूथ अध्यक्षों के साथ मन की बात सुनने के साथ साथ मतदाता सूची का अवलोकन किया गया तथा मतदाता सूची बूथ अध्यक्षो को दिया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, डॉ अनुपम गुप्ता, सुश्री आशा गुप्ता, नंदलाल चौहान, मधुकर पांडेय, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, सतेंद्र सिंह पिंटू ,अमित सिंह चिंटू, प्रशांत सिंह, प्रिती सिंह, जितेंद्र पांडेय, श्याम सेठ, सरोज पटेल, पंकज बारी,सिद्धनाथ शर्मा, अजय प्रताप सिंह,अभिषेक वर्मा गोपाल, गोपाल जी गुप्ता, संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, शत्रुघ्न पटेल, जगन्नाथ ओझा, जितेंद्र यादव बाबू, अजीत सिंह, राम मनोहर द्विवेदी, रतन कुमार मौर्य, कमलेश सोनकर आदि।
राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, साधना वेदांती, डॉ गीता शास्त्री, एडवोकेट अशोक कुमार, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा सोनू, डॉ रचना अग्रवाल, नीरज जायसवाल, डॉ अनुपम गुप्ता, बृजेश चौरसिया, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, डॉ हरी केशरी, विवेक मौर्य, कुसुम पटेल, योगेश सिंह पिंकू शोभनाथ मौर्या हाजी अब्दुल रहीम सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर मन की बात को सुना।