Kashi ka News शक्तिधाम आश्रम दुर्गा पुजा समिति द्वारा महानवमी पर किया गया कन्या पुजन

शक्तिधाम आश्रम दुर्गा पुजा समिति द्वारा महानवमी पर किया गया कन्या पुजन।

ब्यूरो आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 23 अक्टूबर, दिन सोमवार को हरिशचंद्र घाट रोड स्थित शक्तिधाम आश्रम दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगतगुरु साईं मां श्री लक्ष्मी देवी मिश्रा जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से महानवमी के अवसर पर नवदुर्गा के प्रतीक के रूप में नौ कुमारी कन्याओं का पूजन किया गया।

उक्त अवसर पर शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता में बताया कि महानवमी के अवसर पर सोमवार को आश्रम परिसर में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया।

पुजन के बाद उन नौ कन्या स्वरूपों को भोजन कराएं गये तथा फल-फूल एवं प्रसाद प्रदान किया गया। 

सर्व प्रथम वैदिक विद्वान पंडित सुरेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत नौवों कुंवारी कन्याओं का पूजन किया,  तत्पश्चात कन्याओं को भोजन कराया गया एवं फल-फूल, तथा गिफ्ट आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री स्वामी परमेश्वरानंद सरस्वती महाराज, आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी अनंतदास महाराज, 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य के वेंकटरमण घनपाठी, डेविड ओ ग्रेडी, चक्रवर्ती विजय नावड  आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।