Kashi ka News वोटर चेतना महाअभियान से युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे भाजपा कार्यकर्ता - दिलीप सिंह पटेल

वोटर चेतना महाअभियान से युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे भाजपा कार्यकर्ता - दिलीप सिंह पटेल

ब्यूरो आनन्द सिंह अन्ना 
वाराणसी। दिनांक 28अक्टूबर, भाजपा वाराणसी महानगर ने लोकसभा चुनाव की रणनीति को सशक्त बनाने के लिए वाटर चेतन महा अभियान का शुभारंभ 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के साथ से करने जा रही है।
शनिवार को गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर आहूत बैठक में अभियान से जुड़े सभी प्रभारी, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व संयोजक मौजूद रहे।
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी वोटर बनाना और मतदाताओं को अपने पक्ष में जोड़ना है। सभी प्रमुख पदाधिकारी अपने जिम्मेदारियां का ईमानदारी से निर्वहन करें। विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संयोजक नियुक्त किए गए हैं। उनके साथ कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर जाकर आम जनता से संपर्क कर, नए मतदाता बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सभी बूथों पर अनिवार्य रूप से होनी है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान समिति घर-घर जाकर 1 जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरे करने वाले मतदाताओं का पहचान पत्र बनाकर वोटर लिस्ट में शामिल कराएगी। उन्होंने बताया कि भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर रन फार यूनिटी के तहत "एकता बाइक रैली" का आयोजन किया गया है। एकता बाइक रैली में 3000 बाइकर्स शामिल रहेंगे। एकता बाइक रैली सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा मलदहिया से इंग्लिशिया लाइन, रथयात्रा, गुरुबाग, कमच्छा, लंका, भिखारीपुर, मंडुआडीह होते हुए रोहनिया पार्टी कार्यालय तक जाएगी।
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर रैली उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को प्रयागराज में काशी क्षेत्र की अनुसूचित जाति महासम्मेलन में महानगर से सैकड़ो वाहनों के साथ अनुसूचित मोर्चे के लोग शामिल होंगे। साथ ही बताया कि 31 अक्टूबर को कैंट विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन शगुन लान, महमूरगंज में आयोजित किया गया है।
बैठक का संचालन जगदीश त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन नवीन कपूर ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, आत्मा विश्वेश्वर, साधना वेदांती, आलोक श्रीवास्तव, डॉ गीता शास्त्री, एडवोकेट अशोक कुमार, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, डॉक्टर रचना अग्रवाल, डॉक्टर अनुपम गुप्ता, डॉक्टर हरिकेसरी, मधुप सिंह, बृजेश चौरसिया, किशन कनौजिया, कुसुम पटेल, कुणाल पांडे, रवि राय हिलमिल सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं संयोजक मौजूद रहे।