Kashi ka News ऊर्जा महिला संगठन द्वारा ऊर्जा उत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ संपन्न

ऊर्जा महिला संगठन द्वारा ऊर्जा उत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ संपन्न।

ब्यूरो आनन्द सिंह अन्ना 

वारणसी। दिनांक 27 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को समाजिक संस्था ऊर्जा महिला संगठन के तत्वावधान में सिगरा स्थित एक होटल के सभागार में ऊर्जा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री झूलेलाल जी महाराज के चित्र पर अध्यक्ष संजना रूपानी द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
इसके बाद भगवान गणपति की आराधना नृत्य द्वारा परी एवं राध्या ने की गई। तत्पश्चात 'रघुपति राघव राजा राम' गीत पर संजना एवं भूमिका और मेहर ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसी क्रम में "दमा दम मस्त कलंदर" गीत पर रिया, मधु, पूर्णिमा, काव्या और कीर्ति ने डांस के साथ ही नन्हें- मुन्ने बच्चों ने भी "हों जा मालो", धूम मजाएंगे", "बोले चूड़ियाँ" पर सिमरन, अंजली कनीका ने डांस कर कार्यक्रम में चार चांद लगाया। 
कार्यक्रम में सबसे मनमोहक सीमा छाबड़ा, साक्षी कलवानी, निधी लालवानी, साक्षी आहुजा, पलक धनानी द्वारा प्रस्तुत लक्ष्मी माता के स्वरूप की झांकी पर आराधना एवं आरती उतारी गई। 
इस मौके पर संगठन की महिला सदस्यों के बीच कई तरह गेम खेलें गये और लकी ड्रा के जरिए विजेता को प्राइज गिफ्ट भेंट किये गए।  
कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत संस्था की अध्यक्ष संजना रूपानी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन सीमा एच लखमानी एवं पुजा कुंडलानी ने किया।
संस्था की सचिव भूमिका आहूजा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगीता बदलानी, प्रिया तोलानी, लीना पंजवाली, कशिश कलवानी, कृति बिजलानी का विशेष सहयोग रहा।