Kashi ka News श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व को दीपोत्सव के साथ मनाया गया

श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व को दीपोत्सव के साथ मनाया गया।

ब्यूरो चीफ आनन्द सिंह अन्ना

वाराणसी, दिनांक 27 नवंबर, वाराणसी व्यापार मंडल एवं सिख समाज की तरफ से गुरुद्वारा गुरु बाग में आज कार्तिक पूर्णिमा और गुरु प्रकाश पर्व पर दीपक जलाया गया। गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें गुरु प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिम के शुभ अवसर पर 10001 दीप जलाकर दिपोत्सव मनाया गया। देव दीपावली कमेटी द्वारा पहले गुरुद्वारे मे देव दीपावली का दीये जलाये ग्ए, उसके बाद गंगा के घाटों पर दीया जलाकर देश व प्रदेशवासीयों के सुख व समृद्धि की कामना की गयी।  

गुरूद्वारे के ग्रन्थी जी के द्वारा दीप प्रजवलित कर दिपोत्सव के सभी दीप जलाया गया। 

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि आज पहली बार इस तरह का कार्यक्रम बनारस में हुआ है और अब आगे भी यह कार्यक्रम प्रति वर्ष इसी तरह मनाया जायेगा। कुछ विदेशी खालिस्तान की मांग कर रहे यह दिपोत्सव के द्वारा मुंह तोड़ जवाब दिया गया है। यह हिन्दुस्तान सभी धर्मों और समुदायों का हैं सनातन धर्म और यहां गंगा -जमुनी तहजीब हमारे हिंदुस्तान कि पहचान हैं और आगे भी रहेगी।

इस अवसर पर वाराणसी व्यापार मंडल के महामंत्री कवीन्द्र जायसवाल, रमेश पांडे, गुनमीत सिंह बग्गा, सुनिल गुप्ता, सुनील चौरसिया, अभीषेक, जय, पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष चांदनी श्रीवास्तव, वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, संगठन मंत्री आरती शर्मा, उपाध्यक्ष रिंकु, संयुक्त महामंत्री डॉली तुल्सयानी, मंत्री गुड़िया यादव, रितु सेठ, जया केशरी, प्रिती चौरसिया एवं सभी शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य और महिला मंडल की टीम भी पूरी सहयोगी रही।