सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखरी सांस।
मुम्बई। दिनांक 15 नवम्बर, सहारा प्रमुख और देश के बड़े कारोबारी सुब्रत रॉय पिछले काफी दिनों से गंभीर बीमारी के ग्रसित थे। मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज देर रात को उनका निधन हुआ। उनका पार्थिव शरीर बुधवार 15 नवंबर को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा. जहां उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी।
सहारा श्री सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय की ब्रेन की सर्जरी जनवरी में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुई थी।
सुब्रत रॉय सहारा के निधन पर समाजवादी पार्टी ने शोक जताया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अरारिया जिले में हुआ था। कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल में प्रारम्भिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।1978 में सुब्रत रॉय ने गोरखपुर में अपने एक दोस्त के साथ मिलकर स्कूटर पर बिस्कुट और नमकीन बेचने का काम शुरू किया और सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की। अपने सफर को ऐसे शुरू कर उन्होंने भारत के प्रमुख कारोबारी बनने तक का सफर तय किया। सन 2012 में इंडिया टुडे पत्रिका ने सुब्रत रॉय को भारत के दस सर्वाधिक अमीर लोगों में शामिल किया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने उनकी तारीफ की थी।
