समाजिक संस्था एहसान सोशल फाउंडेशन द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन।
वाराणसी। दिनांक 17 नवम्बर, दिन शुक्रवार को समाजिक संस्था एहसान सोशल फाउंडेशन द्वारा वाराणसी के सप्तसागर मुहल्ले के हनीफिया मदरसा में एक निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजीत सिंह बग्गा, अध्यक्ष वाराणसी व्यापार मंडल के कर-कमलों द्वारा हुआ।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि अजीत सिंह बग्गा ने फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि यह एक नेक कार्य है, जो लोग किन्हीं कारणों से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं, वह मरीज शिविर के माध्यम से लाभान्वित होते हैं। उम्मीद करता हूं कि फाउंडेशन ऐसे ही आगे भी स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जनसेवा कार्य करती रहेगी, जरूरत पड़ने पर मैं हमेशा सहयोगी के रूप में खड़ा रहुंगा।
फाउंडेशन अध्यक्ष नूर एहसान ने बताया कि समाज के कल्याण हेतु हमारी संस्था द्वारा आज वाराणसी के नागरिकों के लिए एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सप्तसागर मुहल्ले में किया गया हैं, जहां हम आस-पास के नागरिकों के नेत्रों का जाँच करेंगे तथा ज़रूरत के अनुसार लोगों को दवा तथा परामर्श दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एहसान सोशल फाउंडेशन एक नॉट फॉर प्रॉफिट संस्था हैं जो काशी में पिछले 3-4 वर्षों से लगातार हम गरीब, ज़रूरतमंद लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं। हमारी संस्था आगे भी समय-समय पर नगर के अन्य क्षेत्रों में इस तरह के निशुल्क शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे संस्था का मक़सद हैं कि जो लोग हॉस्पिटल नहीं जा पाते व स्वास्थ्य को ले कर जागरूक भी नहीं हैं, संस्था के माध्यम से हमारी पूरी टीम द्वारा लोगों को स्वस्थ्य सुविधाएँ देने का अथक प्रयास करते रहेंगे।
आयोजित नेत्र शिविर मे डॉ दिलशाद अहमद आई स्पेशलिस्ट के टीम द्वारा आधुनिक मशीनों से तकरीबन दौ सौ से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई, उन्हें उचित परामर्श तथा जरूरत की दवा प्रदान करने के साथ ही उनमें चश्मा वितरण का प्रबंध कराया गया।
शिविर में मुख्य रूप से सर्वश्री फाउंडेशन के अध्यक्ष नूर एहसान, अजीत सिंह बग्गा, वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष, विश्वनाथ जी कर्णघंटा व्यापार मंडल अध्यक्ष, प्रिया अग्रवाल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष, रिंकु प्रजापति, नावेद, माउसिन, जुनेद, प्रकाश, साल्वी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
