Kashi ka News लांयस क्लब वाराणसी सिल्क सिटी ने धूमधाम से मनाया दीपमालिका उत्सव समारोह

लांयस क्लब वाराणसी सिल्क सिटी ने धूमधाम से मनाया दीपमालिका उत्सव समारोह।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 17 नवम्बर, दिन शुक्रवार को लायंस क्लब वाराणसी सिल्क सिटी ने अपना दिवाली मिलन उत्सव समारोह नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम लान में बड़े ही धूमधाम व शानदार तरीके से मनाया। कार्यक्रम की थीम दीपमालिका, दियों का त्योहार थी। 

उत्सव समारोह में आये अतिथियों का क्लब के अध्यक्ष ला० आलोक कृष्ण अग्रवाल एवं सचिव ला० रोहित ने स्वागत किया। 

कार्यक्रम संयोजक का दायित्व ला० धीरज कपूर एवं लायंस० सीमा अग्रवाल ने बखूबी निभाया । 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।  

इस अवसर पर लायंस अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि काफी वर्षों बाद इस वर्ष क्लब द्वारा क्लब डारेयक्टरी का प्रकाशन हुआ जिसका आज अतिथियों ने विमोचन किया। 

आज के कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम के स्टाल लगाए गए थे, तथा महिलाओं द्वारा होशि वन मिनट गेम इत्यादि से दिवाली मिलन समारोह यादगार बन गया। गेम में शामिल विजेताओं को ईनाम में गिफ्ट दिया गया।

आज के सफल कार्यक्रम के लिए लायंस अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने संयोजक तथा पूरी टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर सर्वश्री ला० राकेश, ला० नवनीत, ला० राजीव, ला० सौरभ, ला० श्याम कृष्ण, ला० गौरव, ला० डॉ० कैलाश के साथ ही चेयरपर्सन पूजा मेहरोत्रा, महिला सचिव पीयूष अनुप्रिया, हर्षा, अंशुल, गीतू, दीपाली, सुरेखा, छाया सहित अन्य लायंस सदस्यगण  उपस्थित रहे।