Kashi ka News. भारतीय पथ विक्रेता संघ ने किया भारतीय टीम की जीत के लिए मां संकटा के दरबार में हवन-पूजन

भारतीय पथ विक्रेता संघ ने किया भारतीय टीम की जीत के लिए मां संकटा के दरबार में हवन-पूजन।

ब्यूरो चीफ आनन्द सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 19 नवम्बर, दिन रविवार को भारतीय पथ विक्रेता संघ द्वारा आज होने वाले विश्वकप क्रिकेट में भारत की जीत के लिए आज पुराना पुल सिथत प्राचीन संकटा माता मंदिर में हवन-पूजन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय पथ विक्रेता संघ के संस्थापक आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुजरात में होने वाले विश्वकप क्रिकेट महा मुकाबले से पूर्व भारतीय टीम की जीत के लिए संकठा माता मंदिर में हवन-पूजन कर मां से प्रार्थना किया गया है। पार्षद अभय पांडेय ने कहा कि माता की आशीर्वाद से आज भारतीय टीम अवश्य विजयी होगी।
इस अवसर पर भारतीय पंथ विक्रेता संघ के संस्थापक आशीष गुप्ता, सारनाथ पार्षद अभय पांडेय, भाजपा महानगर मंत्री बृजेश चौरसिय, लक्खू सोनकर, रमेश राजभर, सतीश राजभर, नीतेश राजभर, दीपक सिंह, मंगल सिंह, प्रदीप गुप्ता, रमेश मौर्य, जयशंकर गुप्ता, रामजी भारद्वाज, अमरनाथ भारद्वाज, अनिल राजभर, भोला साव, अरिहन्त नारायण, दीलीप पटेल, पवन मौर्या, चंदन मौर्या, मनीष राजभर, नाखयण पटेल, होसिला प्रसाद विश्वकर्मा, तेजा प्रसाद, आनन्द सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।