Kashi ka News श्री त्रिदंडी देव वानप्रस्थ आश्रम में सात दिवसीय पंद्रहवां ब्रह्मोत्सव एवं विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन

श्री त्रिदंडी देव वानप्रस्थ आश्रम में सात दिवसीय पंद्रहवां ब्रह्मोत्सव एवं विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन।

ब्यूरो चीफ आनन्द सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 21 नवंबर, वाराणसी, पड़ाव के डुमरी गांव स्थित श्री त्रिदंडी देव वानप्रस्थ आश्रम के प्रांगण में आज 21-11-2023 दिन मंगलवार से सात दिवसीय पंद्रहवां ब्रह्मोत्सव एवं विवाह (कल्याण) महोत्सव का आयोजन स्वामी श्री सुन्दर राज यतिराज जी महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। 
इस अवसर आश्रम के प्रबंधक स्वामी विष्णुचित यति जी महाराज ने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ आज 21 नवंबर, दिन मंगलवार को कथावाचक स्वामी सुन्दर राज यतिराज महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद्भागवत महापुराण एवं अन्यान्य पुराणों की कथा से होगा।
22 नवंबर, दिन बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ आरम्भ हो जिसके लिए आश्रम से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो गांव की परिक्रमा कर पुनः वापस आश्रम में आकर समाप्त होगा।
23 नवंबर, दिन गुरूवार को सुबह पंचांग पुजन होगा, दोपहर में अग्नि प्राकट्य तथा यज्ञ प्रारम्भ होगा।
24 नवम्बर, दिन शुक्रवार को मध्याह्न में भगवान शालिग्राम का तिलकोत्सव तथा शाम को हल्दी मण्डप का कार्यक्रम होगा।
25 नवंबर, दिन शनिवार को भगवान शालिग्राम का माता तुलसी के साथ विवाह महोत्सव तथा रात्रि में भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा।
27 नवंबर, दिन सोमवार को महोत्सव का पूर्णाहुति होगे तथा संतों एवं ब्राह्मण विदाई और दीपदान कर देव दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम कथा सुनने वाले श्रोताओं के लिए एव दुर-दराज से आने वाले भक्तों, श्रद्धालुओं के लिए रोजाना आश्रम में भंडारे की व्यवस्था की गई है।