श्री हैहयवंशिय क्षत्रिय कसेरा महासभा ने भगवान सहस्त्रबाहु की धूमधाम से मनाई जयंती।
वाराणसी। दिनांक 19 नवंबर, दिन रविवार को श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा वाराणसी द्वारा आज भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु की जयंती राम कटोरा सिथत चिंतामणि बाग में भगवान सहस्त्रबाहु के प्रतिमा के समक्ष घी के दीये जलाकर धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर महासभा के सभापति गुंजन कसेरा व महामंत्री मनोज सिंह कसेरा ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री हैहयवंशिय क्षत्रिय कसेरा महासभा द्वारा प्रतिवर्ष पूरे देश में कार्तिक शुदी सप्तमी को भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु जी की जयंती मनाई जाती है। वाराणसी के राम कटोरा सिथत चिंतामणि बाग में भगवान सहस्त्रबाहु जी का एक मात्र मंदिर है। इसी मंदिर में आज हैहयवंशिय समाज के लोग आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु जी का विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों से पुजन एवं महाआरती कर उनके श्री चरणों में हजारों घी के दीयों का दीपदान कर धूमधाम से मनाया गया।
उन्होंने कहा कि पुराणों में वर्णित है कि भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु के चरणों में घी के दीपक जलाने से खोई हुई धन, सम्मान वापस प्राप्त होती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री गुंजन कसेरा सभापति, मनोज सिंह कसेरा महामंत्री, प्रवीण कसेरा कोषाध्यक्ष, अशोक वर्मा, राजेश सिंह कसेरा, रामनारायण सिंह कसेरा, संजय कसेरा, नवीन कसेरा, गंगाराम कसेरा, कल्लू कसेरा, बुद्धु लाल कसेरा, चुन्नी लाल कसेरा, शिव कसेरा, सुमित कसेरा सहीत समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

