Kashi ka News वाराणसी व्यापार मण्डल एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा योगी आदित्यनाथ का किया गया अभिनंदन
वाराणसी व्यापार मण्डल एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा योगी आदित्यनाथ का किया गया अभिनंदन।
ब्यूरो चीफ आनन्द सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 19 नवंबर, हलाल प्रमाणित' उत्पाद की बिक्री को बंद करने के विषय में कार्यवाही हेतु वाराणसी व्यापार मंडल व हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा वाराणसी के लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में अभिनंदन पर कार्यक्रम किया गया।
इस समय वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, हिन्दू जनजागृति समिति के राजन केशरी, वाराणसी व्यापार मंडल के महामंत्री कविंद्र जयसवाल, विशेश्वरगंज व्यापार मंडल के भगवान दास जायसवाल, डॉक्टर अजय जायसवाल और वाराणसी व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।
आरंभ में क्रांतिकारक चंद्रशेखर आजादजी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया ।
इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के राजन केशरी ने संबोधित करते हुए बताया कि हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने हलाल अर्थव्यवस्था का 3 वर्ष रिसर्च करके हलाल जिहाद यह पुस्तक लिखी और इसके माध्यम से संपूर्ण भारत में व्यापक रूप से इसका जागरण हुआ जिसका परिणाम आज यह सफलता मिल रही है।
वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया की समिति और वाराणसी व्यापार मंडल संयुक्त रूप से लंबे समय से हलाल सर्टिफिकेशन को रद्द करने की मांग को लेकर समाज में जागृति करती आ रही है। धर्म के आधार पर चल रही 'हलाल प्रमाणपत्र' व्यवस्था को बंद करके हिंदू समाज पर हो रहा अन्याय दूर किया इसलिए पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सहहृदय से धन्यवाद व्यक्त करते है।
