प्राचीन राम जानकी मन्दिर में स्थापित भगवान चित्रगुप्त जी की जयंती मनाई गई।
वाराणसी। दिनांक 15 नवम्बर, रघुनाथ नगर, महमूरगंज स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मन्दिर में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयन्ती बड़े धूम-धाम से मनाई गई।
काशी के केदारखण्ड में यह मन्दिर लगभग दो सौ वर्ष से अधिक पुराना है जहां भगवान लक्ष्मी नारायण, गणेश जी, श्री राम दरबार, माता दुर्गा, माता गौरा, श्री राधा कृष्ण, रुक्मिणी जी, सत्यभामा जी, कार्तिकेय जी, गरुण जी, संकटमोचन हनुमान जी, शनिदेव महाराज के अलावा नर्मदेश्वर महादेव जी की मूर्ति स्थापित है। सभी विग्रहों को सुगन्धित फूल-मालाओं से श्रृंगार किया गया था और मन्दिर को रंग- बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया था।
भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयंती पर सभी भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक कलम-दवात की पूजा करते हुए सभी विग्रहों के दर्शन कर पुन्य के भागीदार बनें। इस अवसर पर आचार्य पवन शास्त्री व आचार्य प्रवीण तिवारी द्वारा कथा, पूजन-अर्चन, हवन जन कल्याण हेतु किया गया। सभी भक्तों का घर धन-धान्य,सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहे कामना के साथ धान का लावा, माता लक्ष्मी का खजाना व लेखनी प्रसाद स्वरुप पंडित बलराम तिवारी ने वितरित किया।
पूजन अर्चन के यजमान के रूप में ग्लोबल कायस्थ कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव सपत्निक डाक्टर कामिनी श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, कौशलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक तन्नु, नीतू, समृद्धि श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, मनीष वर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में भक्त जनों ने भागीदारी किया। तत्पश्चात् संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ व भजन-संध्या अमित कुमार जय मां दुर्गे जागरण जागरण पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया और भव्य आरती के साथ समापन के पश्चात लोगों ने भण्डारा में महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बनें।
इस अवसर पर सर्व अनिल श्रीवास्तव वरिष्ठ इंका नेता, सौरभ श्रीवास्तव कैंट विधायक, आशुतोष सिन्हा सदस्य विधान परिषद वाराणसी स्नातक क्षेत्र, श्रीमती रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, श्रीमती ऐश्वर्या श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी, बृजेश श्रीवास्तव पार्षद हुकूलगंज, मनोज श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ को सम्मानित किया गया।
जयंती कार्यक्रम को दीपेन्द्र श्रीवास्तव, डाक्टर मनोज श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, केशव प्रसाद, के के श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, डा आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, विंध्याचल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अक्षत वर्मा, कृपा शंकर श्रीवास्तव, शिव प्रकाश सिन्हा, डा एस पी श्रीवास्तव, सरजू प्रसाद गुप्ता, दुर्गा देवी आदि ने सम्पादित कराया।

.jpeg)