Kashi ka News शक्तिधाम आश्रम में निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का किया गया आयोजन

शक्तिधाम आश्रम में निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का किया गया आयोजन।

ब्यूरो चीफ आनन्द सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 18 नवंबर, विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगद्गुरु साई माँ लक्ष्मी देवी मिश्रा जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से हरिशचंद्र घाट रोड स्थित शक्तिधाम आश्रम में शनिवार को निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता ने बताया कि शक्तिधाम आश्रम की ओर से पांच गांवो में निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसका शुभारंभ शनिवार को आश्रम परिसर में किया गया। वाराणसी आई बैंक सोसाइटी के डॉ अजय मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों की आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद की जांच की गई। जिसमें मोतियाबिंद के मरीज का ऑपरेशन आने वाले दिनों में सुनिश्चित किया गया है। जिन लोगों की आंखों की जांच की गई है उन सभी को निशुल्क चश्मा वितरण आगामी दिनों में आश्रम परिसर में ही किया जाएगा।
शिविर में प्रमुख रूप से सर्वश्री आश्रम के डेविड ओग्रेडी, मनीष गुप्ता, चक्रवर्ती विजय नावड, डॉ अजय मौर्या, विनीत प्रजापति, प्रद्युम्न पांडे, अंकित यादव, शालिनी वर्मा, साधना सिंह, मोहित मिश्रा, प्रज्ञा, हरि ओम आदि लोग उपस्थित थे।