Kashi ka News एक करोड़ लिंगाकार शिवलिंग पूजन का काशी मे भव्य शुभारंभ

एक करोड़ लिंगाकार शिवलिंग पूजन का काशी मे भव्य शुभारंभ।

ब्यूरो चीफ आनन्द सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 19 नवंबर, हैदराबाद की सुप्रसिद्ध संस्था श्री श्री श्री विजयानंद नाधा गुरु सेवा समिति के तत्वावधान में काशी के शिवाला स्थित चेतसिंह किला मैदान में काशी में पहली बार एक करोड़ पार्थिव लिंगाकार पूजन महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य के वेंकटरमण घनपाठी, निखिल चेतना केंद्रम हैदराबाद के संस्थापक पूज्य अनिल कुमार जोशी, आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर कल्कि महाराज, श्री काशी तेलगु समिति के अध्यक्ष वी वी सुन्दर शास्त्री, श्री श्री श्री विजयानंद नाधा गुरु सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि तंगीराला रामचंद्र साई, सचिव डॉ के वेंकट गंजाम के करकमलों से रविवार को चेतसिंह किला मैदान मे सायं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ।
इससे पूर्व प्रातः दक्षिण भारत के वैदिक विद्वान पण्डित कृष्ण कौंडिल्या शर्मा के आचार्यत्व मे मुख्य पंडाल मे द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई एवं श्रधालु ओ के लिए एक करोड़ लिंगाकार शिवलिंग दर्शन हेतू खोल दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।
कल से सायं 5,30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशिष्टजन सम्मान समारोह प्रारंभ होगा। 
आयोजन सचिव डॉ के वेंकट गंजाम ने समस्त काशीवासीयों को कलयुग मे पहली बार हो रहे एक करोड़ लिंगाकार शिवलिंग पूजन का दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया है। 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंबा प्रसाद, रघु, महालक्ष्मी, रघु बाबू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।