Kashi ka News जयकारों से गुंजायमान श्री त्रिदंडी देव वानप्रस्थ आश्रम मे भव्य तुलसी विवाह महोत्सव संपन्न

जयकारों से गुंजायमान श्री त्रिदंडी देव वानप्रस्थ आश्रम मे भव्य तुलसी विवाह महोत्सव संपन्न। 

ब्यूरो चीफ आनन्द सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 25 नवंबर, दिन शनिवार को पड़ाव के डुमरी गांव में गंगा के किनारे श्री त्रिदंडी देव वानप्रस्थ आश्रम एवं आदि केशव मंदिर के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय पंद्रहवां ब्रह्मोत्सवम एवं विवाह महोत्सव के आज पांचवें दिन भगवान शालिग्राम का माता तुलसी के संग दंडी स्वामी यतिवर सुन्दर राज महाराज के उपस्थिति में भव्य रूप से विवाह महोत्सव संपन्न हुई।

गंगा नदी के तट पर आश्रम के प्रांगण बने विशाल पंडाल में बड़ी संख्या में माता तुलसी के विवाह के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने फल-फूल, अन्न, वस्त्र, मिष्ठान आदि उपहार स्वरूप भेंट कर मंगल गीत गायी। भगवान शालिग्राम एवं माता तुलसी के विवाहोत्सव का साक्षी साधु-संतों के अलावा हजारों भक्त गण बने। कन्या दान स्वामी श्री यतिवर सुंदर राज यतिराज महाराज ने किया। कन्या विदाई के समय पंडाल में उपस्थित साधु-संतों एव श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। विवाह के उपरांत विशाल भंडारे में बिहार, झारखंड,एम पी अन्य राज्यों से आए हजारों भक्तों ने भोज के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।

आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुन्दर राज यतिराज महाराज ने बताया कि 27 नवंबर को ब्राह्मण एवं साधु-संतों की विदाई तथा सायंकाल में आश्रम में हजारों दियो की दीपदान कर देव दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा।

विवाह महोत्सव में मुख्य रूप से स्वामी सुन्दर राज यतिराज महाराज, स्वामी विष्णु चित यतिराज महाराज, स्वामी कुलशेखर महाराज, स्वामी केशवाचार्य महाराज, स्वामी अभिषेक शास्त्री, स्वामी संगदेवाचार्य महाराज सिस्टम बाबा, स्वामी सत्यम महाराज, अनिल बाबा, विजय सिंह, नन्द कुमार सिंह, बबलू तिवारी,मदन तिवारी, विवेक कुमार चौबे सहित हजारों भक्तगण शामिल रहे।