Kashi ka News प्रो आद्या प्रसाद पाण्डेय इण्डियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

प्रो आद्या प्रसाद पाण्डेय इण्डियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित।



ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 30 दिसंबर, गिरी इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेवलपमेंट लखनऊ में आयोजित इण्डियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के 106 वें वार्षिक अधिवेशन में मणिपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अर्थशास्त्री प्रो आद्या प्रसाद पाण्डेय को इण्डियन इकोनॉमिक एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।
प्रो आद्या प्रसाद पाण्डेय काशी हिंदू विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष, बीएचयू कार्यकारिणी के सदस्य, आईआईटी बीएचयू की गवर्निंग बॉडी के सदस्य, एमएसएमई मंत्रालय के डायरेक्टर सहित अनेक विश्वविद्यालयों की कार्यकारिणी के माननीय सदस्य रहे हैं एवं वर्तमान में एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर के गवर्नर नामित सदस्य एवं राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या,यूपीटीयू लखनऊ, यूपीकॉलेज वाराणसी, गुरुजंभेश्वर वि वि हिसार, हरियाणा, महर्षि मानकेश्वर वि०वि०अम्बाला, एडमास वि०वि० इथियोपिया सहित अनेक विश्विद्यालयों की अकादमिक कौंसिल के सदस्य हैं।

इसके अतिरिक्त इन्होंने २०० से ज़्यादा शोध पत्र तथा कई पुस्तकों के लेखन का भी कार्य किया है। 

प्रो पाण्डेय उत्तर प्रदेश के पहले व्यक्ति हैं जिनका निर्वाचन IEA के अध्यक्ष पद पर हुआ है। इस अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था के पूर्व अध्यक्ष पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह, नोबल पुरस्कार से सम्मानित प्रो अमर्त्यसेन, डॉ वी के आर वी राव जैसे ख्याति प्राप्त अर्थशास्त्री रहे हैं।

प्रो पाण्डेय का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

इस अधिवेशन में गुरुनानक देव विश्वविद्यालय के पूर्व संकाय प्रमुख प्रो विक्रम चड्ढ़ा को कांफ्रेंस अध्यक्ष बनाया गया है।

इस अधिवेशन में भीम राव केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो एनएमपी वर्मा को अटल विहारी बाजपेयी पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं उदय पर के निवासी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा के पूर्व कुलपति एवं अर्थशास्त्री प्रो भगवती प्रकाश शर्मा को प्रख्यात अर्थशास्त्री जेके मेहता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अधिवेशन में देश एवं विधेश के अर्थशास्त्रियों की सक्रिय भागीदारी रही।