Kashi ka News. कांग्रेसजनो ने पूरे विधि-विधान से ध्वजारोहण, राष्टगान कर मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस।

कांग्रेसजनो ने पूरे विधि-विधान से ध्वजारोहण, राष्टगान कर मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 27 जनवरी, भारत में पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। 26 जनवरी के दिन ही हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इसी दिन भारत एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। साल 1950 में भी इसे 26 जनवरी के दिन इसलिए मनाया गया था, क्योंकि 26 जनवरी, 1929 के दिन ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारतीय स्वराज की घोषणा की थी। आज हमारे गणतंत्र की 75 वीं सालगिरह है, कृतज्ञ समूचा राष्ट्र आज पूरे धूमधाम से 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं वाराणसी में मैदागिन स्थित ऐतिहासिक टाउनहाल सिथत गांधी पार्क के प्रांगण में कांग्रेस सेवादल के साथ शहर के सभी कांग्रेसजन प्रातः समवेत ध्वजारोहण को उपस्थित हुए तथा अपने निर्धारित समय ठीक 8 बजकर 30 मिनट पर पूरे विधि-विधान से सलामी के साथ महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, राष्टगान के तत्पश्चात टाउनहाल में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं मां कस्तूरबा की युग्म प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धानवत उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, पार्षद दल नेता गुलशन अंसारी, प्रजानाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सेवादल जिलाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, साज़िद अंसारी, डॉ जितेंद्र सेठ, राजेश गुप्ता, अशोक सिंह, देवेन्द्र सिंह, रवि भारती, अब्दुल हमीद डोडे, कुंवर बबलू बिंद, रामजी गुप्ता, अनीसुर रहमान, वैभव त्रिपाठी, मो उज्जेर, विनोद शुक्ला, राजेन्द्र जायसवाल, मंगलेश सिंह आदि दर्जनों सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।