Kashi ka News. मां बागेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में अयोध्या कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, हनुमान चालीसा पाठ, प्रसाद वितरण।

मां बागेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में अयोध्या कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, हनुमान चालीसा पाठ, प्रसाद वितरण।

संवाददाता संदीप जायसवाल

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 22 जनवरी, दिन सोमवार को मां बागेश्वरी देवी मंदिर के प्रांगण में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर लोकार्पण एवं रामलला के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण बड़े एलएडी टीवी पर किया गया। सुबह क्षेत्रीय जनता द्वारा सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ से कार्यक्रम का शुरुआत क्षेत्रीय पार्षद विवेक जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।

उक्त अवसर पर पार्षद विवेक जायसवाल ने बताया कि प्रभू श्रीराम का भव्य मंदिर लोकार्पण एवं प्राण-प्रतिष्ठा युगपुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जाने से विश्व के सनातन धर्मियों में उल्लास है, सदियों का कलंक मिट चुका है, भारत ही नहीं विश्व में सनातन का भगवा पताका लहरा रहा है।

पार्षद ने कहा कि आज इसी शुभ अवसर के उपलक्ष्य में मां बागेश्वरी देवी परिसर में लाइव प्रसारण, हनुमान चालीसा पाठ एवं कार्यक्रम समापन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद विवेक जायसवाल, विरेन्द्र गुप्ता, युवा नेत्री जया केशरी, मुन्ना यादव, संदीप जायसवाल,नवीन पाठक, बागेश्वरी उपाध्याय, धरमू गुप्ता, सुनील सोनकर, बच्ची यादव, प्रीतम गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।