Kashi ka News. खाद्य विभाग द्वारा जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो-शिव कुमार गुप्ता

खाद्य विभाग द्वारा जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो-शिव कुमार गुप्ता 

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 30 जनवरी, दिन मंगलवार को उधोग व्यापार मंडल समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज व्यापारी बंधुओं को होने वाले समास्याओं को लेकर पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन व खाद्य अधिकारीगणो से मुलाक़ात की।

उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि आज हम सभी लोगों ने अधिकारीगणों से मुलाकात कर निवेदन किया गया है कि प्रत्येक मंडल में फूड लैबोरेट्री बनाई जाए तथा देश में हलाल सर्टिफाइड सामान की बिक्री बंद करने के लिए व्यापार मंडल समर्थन करता है, लेकिन इसके वजह से खुदरा व्यापारियों को बेवजह परेशान ना किया जाए बल्कि निर्माता कंपनियों पर कार्रवाई की जाए। 

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, पूर्वांचल व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह, नीति सिंह, शकुंतला प्रजापति, जंसा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह, ज़िला सचिव दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष गया गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, शुभम गुप्ता, बच्छाव व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मनोज, नंदलाल सहित अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।