Kashi ka News. होटल काशीका बिल्डिंग में क्रीम बॉर्न वेज रेस्टोरेंट का हुआ भव्य उद्घाटन।

होटल काशीका बिल्डिंग में क्रीम बॉर्न वेज रेस्टोरेंट का हुआ भव्य उद्घाटन।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 22 जनवरी, दिन सोमवार को वाराणसी के बुलानाला क्षेत्र में दिल्ली के नामी वेज कैफे क्रीम बॉर्न का आउटलेट आज खुला है। जिसका उद्घाटन वाराणसी के लोकप्रिय मेयर अशोक तिवारी के हाथों फीता काटकर तथा शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक नीलकंठ तिवारी के कर-कमल द्वारा दीप प्रज्वलन करके हुआ है। 

इस मौके पर आउटलेट के अधिष्ठाता उत्कर्ष वर्मा ने बताया इस कैफे में बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन मिलेगा जिसमें मुख्य रूप से बर्गर के कई वैरायटी होंगे, पिज़्ज़ा के कई वैरायटी होंगे, वेफल्स, शेक, आइसक्रीम, मैक्रोनी, पास्ता की अनेकोंनेक वैरायटी यहां मिलेगा, इस क्षेत्र में यह अपने आप में बहुत ही उपयुक्त व स्वादिष्ट कैफे साबित होगा।

उत्कर्ष वर्मा ने बताया कि इस कैफे में आने वाले सभी ग्राहकों को एक बहुत ही अच्छा माहौल के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन मिलेगा।

कैफे का अधिष्ठाता उत्कर्ष वर्मा के दादाजी शिव गोपाल ने कैफे में पूरे परिवार के साथ पूजन पाठ किया तथा उद्घाटन के अवसर पर शुभकामना देने वाले सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, शैलेश वर्मा, सत्यनारायण सेठ, विजय नावड चक्रवर्ती सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।