Kashi ka News. समाजिक संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस पर जिला कारागार के कैदियों में किया कंबल वितरण।

समाजिक संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस पर जिला कारागार के कैदियों में किया कंबल वितरण।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 26 जनवरी, आज 75 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जिला जेल, वाराणसी में नादान परिंदे साहित्य मंच व अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा संयुक्त रूप से कैदी बंधुओं को कंबल वितरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार विश्वकर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी व विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक आचार्य डॉ उमेश सिंह उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर संयुक्त संस्था द्वारा लगभग 250 कैदी बन्धुओ को कंबल वितरित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को नादान परिंदे साहित्य मंच व अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मोमेंटो, शाल, रुद्राक्ष की माला व डायरी देकर सम्मानित किया। 

कम्बल वितरण में मुख्य रूप से श्रीकांत पांडे पूर्वांचल अध्यक्ष, सुनीता अग्रवाल महिला पूर्वांचल अध्यक्ष, डॉ सुबाष चंद्र अध्यक्ष - नादान परिंदे साहित्य मंच, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव" गणेश जी" संरक्षक, झरना मुखर्जी - कोषाध्यक्ष, कर्नल गोविंद सिंह, पूनम श्रीवास्तव, उमाशंकर पाठक, प्रियंबदा मिश्रा, सरोजिनी महापात्रा, सुषमा सिंह, सोनी लखमानी, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, संदीप तुलस्यान आदि लोग शामिल थे।