शक्ति धाम आश्रम में विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया राम उत्सव का प्रसाद।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 22 जनवरी, विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगतगुरु साई माँ श्री लक्ष्मी देवी मिश्रा जी के काशी के सोनार पुरा स्थित शक्ति धाम आश्रम में आज 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मंदिर लोकार्पण एव श्रीराम प्रतिमा के प्राण- प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य भंडारा एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का अयोध्या से सीधा लाइव प्रसारण बड़े एलएडी स्क्रीन पर किया गया।
इस अवसर पर शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता ने बताया कि अयोध्या मे प्रभु श्री रामलला के भव्य मन्दिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर शक्ति धाम आश्रम में भव्य विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद वितरण तथा बड़े एलएडी स्क्रीन पर अयोध्या के महोत्सव का सजीव प्रसारण का हजारो भक्तों ने आनंद उठाया।
इस अवसर पर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वरानन्द महाराज, महामंडलेश्वर दयानंद महाराज, मनीष गुप्ता, चक्रवर्ती विजय नावड सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
