Kashi ka News. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर निकाली पदयात्रा।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर निकाली पदयात्रा।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गाँधी का पुण्यतिथि मनाया गया।

सर्वप्रथम मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्क में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।तत्पश्चात "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के समर्थन में मैदागिन टाउनहॉल से होते हुए नीचीबाग, बुलानाला, चौक, बांसफाटक, गौदौलिया होते हुए पदयात्रा करते हुए चितरंजन पार्क तक पदयात्रा निकला गया।कार्यक्रम का संयोजन महानगर उपाध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता ने किया।

उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहे कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक युगपुरुष थे। जिन्होंने अपने आदर्शों, विचारों एवं मूल्यों से संपूर्ण विश्व को समरसता, न्याय, और आत्मनिर्भरता की भावना से परिपूर्ण एक नई राह और दिशा दिखाई। बापू ने सत्याग्रह के साथ अपने संकल्प के प्रति अडिग रहकर राष्ट्र एवं मानवता के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा। आज बापू की पुण्यतिथि पर हम कांग्रेसजन उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते है। शरीर से प्राण निकलते वक्त जिनके मुंह से अंतिम शब्द 'हे राम' निकले हों, जिन्होंने अपनी अंतिम सांस तक देश को एकता के सूत्र में पिरोए रखने की जिद ठान रखी थी, ऐसे सत्य और अहिंसा के पुजारी थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बापू के दिखाए कदमों पर चल रही है। सबके मन में भाईचारा जगा रही है, हर भारतीय के न्याय के हक़ के लिए लड़ रही है।आ ज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समर्थन एक पदयात्रा किया गया है। न्याय की यह महायात्रा गांधी के विचारों से ही प्रेरित है और जो भी उनकी विचारधारा को कुचलने की कोशिश करेंगे, वहां हम कांग्रेसजन खड़े मिलेंगे। हम लड़ेंगे न्याय का हक मिलने तक।

कार्यक्रम में राजेश्वर पटेल, राघवेन्द्र चौबे, पंकज सोनकर, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, गुलशन अंसारी, डॉ राजेश गुप्ता, अफ़रोज़ अंसारी, डॉ जितेंद्र सेठ, उमेश चन्द गौड़, राजीव राम, अब्दुल हमीद डोडे, आयुष तिवारी, मोनाजिर हुसैन मंजू, प्रमोद वर्मा, बमदत्त त्रिपाठी, नरसिंह दास, अरविन्द कुमार, मनोज उपाध्याय, विवेक यादव,आकाश त्रिपाठी, मनोज यादव, रोहित दुबे, मंगलेश सिंह, आजम अंसारी, शाहिद जमाल, आकाश मल्होत्रा, जमील अहमद, आनन्द चौबे, सरताज अहमद, सिद्धार्थ मिश्रा, कृष्णा गौड़, अनिल पटेल, खडबड राम, आशिष पटेल, महेंद्र शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।