Kashi ka News. उद्योग व्यापार मंडल समिति ने किया वृद्धा आश्रम में कंबल वितरण।

उद्योग व्यापार मंडल समिति ने किया वृद्धा आश्रम में कंबल वितरण।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 29 जनवरी, दिन सोमवार को अपराह्न 1 बजे दुर्गाकुंड स्थित वृद्धा आश्रम में उद्योग व्यापार मंडल समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आश्रम में मौजूद वृद्ध महिलाओं के बीच सैकड़ों कम्बल वितरण किया।   

उक्त अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि निरंतर पड़ रहे भीषण ठंड को देखते हुए प्रदेश, मंडल, जिला के अध्यक्षों व पदाधिकारियों द्वारा आज इस आश्रम में वृद्ध महिलाओं के बीच करीब दो सौ कंबल का वितरण किया गया है। इन माताओं के बीच कम्बल भेंटकर आज आत्मिक सुख की अनुभूति हुई है और हम सभी व्यापारी बन्धु आगे भी बेहतर सेवा करते रहने को संकल्पित है। 

वाराणसी महिला जिलाध्यक्ष आरती पटेल ने कहा कि आज इन वृद्ध माताओं को कम्बल प्रदान कर मुझे बहुत ही आत्मतृप्ती मिली। 

कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव कुमार गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, राम सिंह जी प्रदेश सचिव, मनोज पटेल पूर्वांचल अध्यक्ष, वीरेंद्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष वाराणसी, अशोक पांडे जिलाध्यक्ष, दिनेश यादव जिला सचिव, आरती पटेल जिलाध्यक्ष महिला वाराणसी, श्रवण कुमार सहित अन्य सदस्य व व्यापारीगण उपस्थित रहे!