सिटी यूनियन बैंक की नवीन शाखा भेलूपुर का मंडलायुक्त ने किया उद्घाटन।
ब्यूरो चीफ आनन्द सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 24 जनवरी, भेलूपुर स्थित सिटी यूनियन बैंक की नवीन शाखा का उद्घाटन आज बुधवार को मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा के कर-कमलो द्वारा संपन्न हुआ।
उक्त अवसर पर सिटी यूनियन बैंक की क्षेत्रीय प्रभारी ज्योति बब्बर एवं शाखा प्रबंधक हरिहरन ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में सिटी यूनियन बैंक की 775 शाखाएं हैं और उत्तर प्रदेश में चार शाखाएं कार्यरत हैं। वर्तमान में सिटी यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को सभी प्रकार के बैंकिंग सुविधाओं को मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में सन 2011 से सिटी यूनियन बैंक की शाखा जंगमबाड़ी में कार्यरत थी जो शिफ्ट होकर वर्तमान में भेलूपुर में है।
शाखा प्रबंधक हरिहरन ने बताया सिटी यूनियन बैंक सहूलियत का बैंक है और जिसको ग्राहकों के लिए लकी बैंक माना गया है। हमारी शाखा में आकर ग्राहक पूर्ण संतुष्टि का अनुभव करते हैं क्योंकि हम उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करते हैं। सिटी यूनियन बैंक में खाता खुलवाने से लेकर गोल्ड लोन हो या सामान्य लोन हो सभी बैंकिंग सुविधाओं का त्वरित निस्तारण किया जाता है।
क्षेत्रीय प्रभारी ज्योति बब्बर ने बताया संपूर्ण भारतवर्ष में सबसे तेजी से विकास करने वाला सिटी यूनियन बैंक डिजिटाइजेशन में ज्यादा ऑपरेट करता है। हम ग्राहकों को घर बैठे समस्त प्रकार की सुविधा देने में सक्षम है। वर्तमान में सिटी यूनियन बैंक उत्तर भारत में मुख्य रूप से अनेक शाखों का विस्तार करने जा रहा है जिसमें अयोध्या, नोएडा सहित उत्तर भारत के अनेक प्रमुख शहर हैं। तमिलनाडु में सिटी यूनियन बैंक की मुख्य शाखा कार्यरत है।
इससे पूर्व मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने फीता काटकर बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी के वेंकटरमण घनपाठी, सप्तऋषि आरती के पंडित शशि भूषण त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रभारी ज्योति बब्बर एवं शाखा प्रबंधक हरिहरन ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बैंक के असिस्टेंट मैनेजर श्री मणिकंदन, एस विश्वनाथन, के के वर्मा, भारती जायसवाल, श्रीमती शशि त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोक उपस्थित थे।
