Kashi ka News. पूज्य रानीपुर सिंधी पंचायत द्वारा दीपोत्सव व भंडारे का आयोजन कर मनाया भव्य रामोत्सव ।
पूज्य रानीपुर सिंधी पंचायत द्वारा दीपोत्सव व भंडारे का आयोजन कर मनाया भव्य रामोत्सव ।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 22 जनवरी, दिन सोमवार को महमूरगंज सिथत रानीपुर क्षेत्र के सिंधी कालोनी में पूज्य रानीपुर सिंधी पंचायत समाज द्वारा अयोध्या में प्रभु श्रीरामचंद्र जी की मंदिर लोकार्पण एवं भगवान श्रीराम के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आज दीपोत्सव एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सत्येंद्र मंशानी ने बताया कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है, भगवान राम आज अयोध्या में ही नहीं बल्कि काशी के प्रत्येक लोगों के घर पर आ रहें हैं। आज सुबह बड़े एलसीडी स्क्रीन पर अयोध्या में प्रभू का प्राण-प्रतिष्ठा को लाइव प्रसारण किया गया। अपराह्न 2 बजे से विशाल भण्डारे शुरू हुआ जिसमें हजारों रामभक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया, भंडारा रात्रि तक चला। सत्येन्द्र मंशानी ने बताया कि शाम में कालोनी तथा अपने घरों को दीपको द्वारा दीपोत्सव एव भव्य आतिशबाजी के माध्यम से प्रभू श्रीराम का उत्सव मनाया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक सुसरानी, रमेश कुकरेजा, धरमु हेमानी, प्रकाश लखमानी, सत्येंद्र मंशानी, हिमांशु कारड़ा, मनोज लालवानी, मुखी, नंदलाल सोनवानी, जगदीश एलानी, रितेश मनध्यान, देवेंद्र सुसरानी सहित सिंधी पंचायत समाज के तमाम लोग शामिल रहे।


