कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस के तत्वाधान में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 24 जनवरी, असम में श्री राहुल गाँधी को दर्शन करने से रोका और जब उनका क़ाफ़िला असम में रैली स्थल की ओर जा रहा था तब जुमगुरीहाट में कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर हमला किया,उसके बाद राहुल गाँधी के ऊपर असम सरकार द्वारा मुकदमा किए जाने के विरोध मे कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के तत्वावधान मे आज पांडे पुर चौराहे पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे एव संयोजन युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मयंक चौबे ने किया।राघवेंद्र चौबे व मयंक चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम के मुख्यमंत्री द्वारा रोकने का षड्यंत्र सफल नहीं होगा। क्योंकि हम कांग्रेसजन न्याय के योद्धा हैं और यह हरकतें हमारे हौसले और बुलंद करती हैं। न्याय के लिए यह महासंग्राम थमेगा नहीं, हम रुकेंगे नहीं असम के डरपोक मुख्यमंत्री ने न्याय के हक़ की आवाज़ के बदले न्याय के योद्धाओं को लाठियां-गालियां दी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सरमा पुलिसवालों के सहारे इस यात्रा को रोकने का रोज़ नया दुष्चक्र रच रहे है। तथापि न्याय योद्धाओं के कदम इन टुच्ची हरकतों से डिगने वाले नहीं। जननायक राहुल गाँधी जी नेतृत्व में न्याय योद्धा जन-जन को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक न्याय मिलने तक हम कांग्रेसजन लड़ते रहेंगे।आज मुख्यमंत्री की इस कायराना हरकत का प्रतिकार करने और जननायक समेत सभी न्याय योद्धाओं का हौंसला बुलंद करने के लिए वाराणसी की पांडेयपुर चौराहे की सड़क पर हम कांग्रेस जनों द्वारा असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया।
पुतलादहन करने वालो मे प्रमुख रूप से राघवेंद्र चौबे, मयंक चौबे, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अनुभव राय, चंचल शर्मा, परवेज खान, रोहित दुबे, अब्दुल हमीद, मो.आदिल, मो.जीशान राइन, धीरज सोनकर, आशीष गुप्ता, जमीर अहमद अंसारी, पीयूष श्रीवास्तव, मो. उज्जैर, इशांक चौबे, सैयद आदिल हनुमंत चौबे, प्रशांत शास्त्री, किशन यादव, मो.सादाब, मोहम्मद कासिम, समीर अली, सैफअली, आसिफ खान, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।





