Kashi ka News. आयुष तिवारी को जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का जिला संयोजक मनोनीत किया गया।

आयुष तिवारी को जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का जिला संयोजक मनोनीत किया गया।

ब्यूरो चीफ आनन्द सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 28 जनवरी को आयुष तिवारी को जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का जिला संयोजक मनोनीत किया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के संस्तुति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय द्वारा आयुष तिवारी को जिला संयोजक सेवादल यंग ब्रिगेड वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई।

नवनियुक्त जिला संयोजक कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड आयुष तिवारी ने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता के ऊपर भरोसा करते हुए जो जिम्मेदारी दी है हम उसका बखूबी निर्वहन करेंगे व जन -जन के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेंगे व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गाँधी वाड्रा, राष्ट्रीय संगठक कांग्रेस सेवादल लालजी देसाई, उ0प्र0 कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय व जिलाध्यक्ष वाराणसी राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष वाराणसी राघवेंद्र चौबे के हाथों को मजबूत करते हुए पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा, ईमानदारी, कर्मठता के साथ पद- दायित्व के निर्वहन का संकल्प लेता हूं।

जिला संयोजक कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड आयुष तिवारी के मनोयन पर सर्वश्री - प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस सेवादल प्रदेश मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय, पूर्व सांसद डॉ0 राजेश मिश्रा, वरिष्ट नेता सतीश चौबे, वरिष्ट नेता अनिल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, फ़साहत हुसैन, मयंक चौबे, डॉ राजेश गुप्ता, चंचल शर्मा, मनोज दृवेदी, अनुभव राय, रोहित दुबे, परवेज खां आदि कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दिया।