Kashi ka News. जन कल्याण परिषद द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर काव्यगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन।

जन कल्याण परिषद द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर काव्यगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 23 जनवरी, जन कल्याण परिषद के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती पर कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा सभागार राम कटोरा में किया गया ।

इस मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी के कहा था की "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा ", देश को आजादी दिलाने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नही जा सकता ।

इस अवसर पर निम्नलिखित कवियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पर विचार व्यक्त करते हुए अपनी काव्यांजलि दी।

कवि विमल बिहारी ने पढ़ा "है सुभाष आन-बान-शान हमारे, फिर से बगिया में आ जाओ, स्वागत में हम सब खड़े हैं, झलक अपनी दिखला जाओ", गिरीश पाण्डेय ने "किया कत्ल जो आजकल विधायक हैं, फंसा मैं बेबस इन्सानियत निभाने में", फायर बनारसी ने "फैशन की दीवानी है, ड्रेस में देखो दो इंच कपड़ा बाकी मच्छरदानी है", एवं जितेन्द्र श्रीवास्तव टोपी ने "आजाद हैं हिन्द आजाद रहेगा , जय हिन्द का नारा सदा गूंजेगा"।

इस अवसर पर गिरीश पाण्डेय, राजेन्द्र गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा 'सिद्ध', फायर बनारसी, संतोष कुमार प्रीत, जितेन्द्र श्रीवास्तव (टोपी), पुष्पेन्द्र अस्थाना, गज़लकार गोपाल केशरी, विमल बिहारी,भुलक्कड़ बनारसी, शैलेन्द्र अम्बष्ट, राजूखरवार, नसीर अहमद तथा दो समाज सेवियों अविनाश मिश्रा व एस पी श्रीवास्तव का संस्था द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कवि सिद्धनाथ शर्मा ने व धन्यवाद ज्ञापन नेहरू पाण्डेय ने किया।