Kashi ka News. प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने भारत सरकार का जताया आभार।

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने भारत सरकार का जताया आभार।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। 29 जनवरी, गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर नई दिल्ली परेड में प्रधान हुए सम्मानित स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम भेंटकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत भीषमपुर विकासखंड सेवापुरी, जिला वाराणसी को 75 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिगण को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया गया। पंचायतों के लिए यह गौरवान्वित करने वाला अवसर है। 

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली से लौटने के बाद ग्राम प्रधान राकेश कुमार सिंह प्रधान भीषमपुर विकासखंड सेवापुरी, जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन वाराणसी ने कहां कि 26 जनवरी का पल हमेशा-हमेशा के लिए यादगार के रूप में रहेगा। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर डिनर के बाद स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर मंत्री द्वारा भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने माननीय मंत्री से कहा कि वाराणसी जिला में 694 प्रधान है, राष्ट्रीय पर्व पर सबको बुलाकर साक्षी बनाएं केंद्रीय मंत्री द्वारा कहा गया कि अगले वर्ष मेरा प्रयास रहेगा कि पूरे देश के ग्राम प्रधान को बुलाकर परेड में साक्षी बनाएंगे। यह पहली बार पंचायती राज विभाग भारत सरकार द्वारा देश के प्रधानों को राष्ट्रीय पर्व पर नई दिल्ली में बुलाकर सम्मानित किया गया। हम सबके लिए यह बहुत ही गौरव का पल था और 26 जनवरी 2024 को परेड स्थल पर साक्षी के रूप में हम सब प्रधान को सौभाग्य प्राप्त हुआ । मैं अपने सम्मानित ग्राम सभा के जनता की तरफ से वाराणसी जिला के समस्त प्रधान की तरफ से पंचायती राज विभाग भारत सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।