Kashi ka News. नवदुर्गा मंदिर में श्रीरामलला के सजीव स्वरुप की हुई सामूहिक महाआरती।

नवदुर्गा मंदिर में श्रीरामलला के सजीव स्वरुप की हुई सामूहिक महाआरती।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 22 जनवरी, आज अयोध्या में श्रीरामलला के अपने नव्य, दिव्य, भव्य मंदिर में विराजित होते ही नवापुरा (दारानगर) स्थित नवदुर्गा मनोकामना सिद्धि मंदिर जय श्रीराम, सियावर रामचंद्र की जय के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। अपने इष्ट के स्वागत में लोग उत्साह व उमंग में भय प्रगट कृपाला दीनदयाला, राम ने लियो अवतार, अवध में धूम मची है, मेरे प्रभु राम आए हैं- दीप जलाओ, मंगल गाओ आदि राम के भजनों पर थिरक उठे। हर कोई राम की श्रद्धा व भक्ति में झूमता नज़र आया। अवसर था प्राण प्रतिष्ठा के गौरवपूर्ण अवसर पर आयोजित श्रीरामोत्सव का। इससे पूर्व प्रातः मंदिर की भव्य सजावट के साथ नवदुर्गा सहित सभी विग्रहों का फूल-मालाओं से भव्य श्रृ्ंगार किया गया साथ ही सुंदर रंगोली सजाई गई। सुबह से ही ध्वनि विस्तारक यंत्र से राम भजन गुंजायमान हो रहा था। इसके बाद श्रीराम ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्रीराम की दीपमालिका सजाई गई। तदोपरान्त श्री रामलला के स्वरुप को सिंघासन पर विराजमान कराया गया। रंगबिरंगी साड़ी में सजी महिलाओं ने अपनी सुसज्जित आरती की थाली से श्रीरामलला के सजीव झांकी की सामूहिक आरती उतारी। साथ ही नवदुर्गा की आरती की गई। 

उत्सव के दौरान में भक्तों में श्रीराम का प्रसाद वितरित किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक रविशंकर सिंह, इन्दुशेखर तिवारी, बनवारी लाल गुप्त, विष्णु चौधरी, वीरेंद्र वर्मा, छोटेलाल सेठ, दीपक अग्रहरि, मानस तिवारी, राणाप्रताप सिंह, प्रकाश द्विवेदी, दुल्लर सेठ, राजर्षि द्विवेदी, किशोर कुमार सेठ, बँटी दीक्षित, मनोज शंकर सिंह, जगदीश पटेल, विकास सिंह, बलदेव सेठ आदि उपस्थित थे।