Kashi ka News भाजपा 500 साल पीछे सोच रखती है जिसके चलते आज पड़ोसी देश आँख तरेर रहे है- सी.पी राय

भाजपा 500 साल पीछे सोच रखती है जिसके चलते आज पड़ोसी देश आँख तरेर रहे है- सी.पी राय

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 
वाराणसी। दिनांक 15 फरवरी, जननायक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल दिनांक 16/02/2024 को चंदौली जिले से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है जिसे लेकर मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ सी.पी. राय ने आज मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन मे मिडिया को संबोधित करते हुए कहा की देश एक इमरजेंसी के दौर से गुजर रही है जहां किसानों, युवाओं, मजदूरों और वंचितों की आवाज को कुचला जा रहा है। 
सरकार विदेश नीति, आर्थिक नीति और समाजनीति तीनों मामले में पूरी तरह असफल हैं। विदेशनीति के मामले आज मालदीव, नेपाल और बांग्लादेश जैसे छोटे पड़ोसी देश हमारे खिलाफ हो गए। रूस के साथ चली आ रही दशकों पुरानी भारत का मधुर रिश्ता बिगड़ता जा रहा है। जहां तक अर्थनीति का सवाल है देश में लगातार कमरतोड़ मंगाई बढ़ती जा रही है। देश पर 185 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। नवजवान बेरोजगार हैं और देश में 30 लाख सरकारी पद खाली पड़ा है। PM फसल बीमा योजना के नाम पर इंश्योरेंस कामनियों ने 40 हजार करोड़ की लूट की और किसानों को कुछ नही मिला। पिछले 4 सालों में 3300 MSMEs (छोटे और मझोले) उद्योग बंद हो गए। राजकोषीय घाटा बढ़ते हुए 5.80% तक बढ़ गया है। आमजनमानस की औसत आय लगातार कम होता जा रहा है। देश के कुल निर्यात की सीमा लगातार कम होती जा रही है। 2016 के बाद 2019 में GDP ग्रोथ 3.9% पर आकर गिर गई है और देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 
उन्होंने कहा कि समाजनिति के मामले में भी सरकार पूरी तरह फेल है। SC, ST, OBC और EBC के लोगों पर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ होने वाला अत्याचार भी काफी बढ़ा है। गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है। असमानता और भेदभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। 
सीपी राय ने कहा की सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्टोरल बांड पर दिया गया निर्णय चुनावी लोकतंत्र को और अधिक पारदर्शी बनाने की ओर बढ़ाया जाने वाला कदम है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा की यह मतदाता का कानूनी रूप से सूचना के अधिकार एवं वाक स्वतंत्राता के अधिकार के तहत अधिकार है की किसी दल को चंदा किस श्रोत से आ रहा है जान पाए, तथा अप्रैल 2019 से लेकर अब तक जिन कंपनियों ने इलेक्टोरल बांड के तहत जिस भी राजनीतिक दल को चंदा दिया है उसकी सूची 13 मार्च तक वेबसाईट पर डालें।
आज के प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता  संजीव सिंह, डा.राहुल राजभर, डा.अमरनाथ पासवान, देवेन्द्र निषाद, संतोष प्रजापति, अनिल राजभर, संदीप आदि मौजूद रहे।