Kashi ka News. श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज मे श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव का हुआ आयोजन।

श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज मे श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव का हुआ आयोजन।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 10 फरवरी, श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में शासन के आदेशानुसार श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव हेतु पेंटिंग प्रतियोगिता एवं वेशभूषा कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आज बुलानाला परिसर में आयोजित किया गया, इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिद्धि केशरी, द्वितीय स्थान हिना आजाद एवं तृतीय स्थान कोमल निगम ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डा सुधा यादव एवं डॉ श्रृंखला उपस्थित रही।

वेशभूषा कार्यक्रम में अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।वनवासी राम की वेशभूषा में कु० राशी पांडेय बी ए 3 सेमेस्टर, सीता की वेशभूषा में कु० अपराजिता चक्रवर्ती बी ए 5 सेमेस्टर, लक्ष्मण की वेशभूषा में कु० खुशी बी ए प्रथम सेमेस्टर, राजा राम की वेशभूषा में कु० नेहा सेठ बी ए तृतीय सेमेस्टर, सीता की वेशभूषा में कु० आंशिका मिश्रा बी ए तृतीय सेमेस्टर लक्ष्मण की वेशभूषा में कु० मुस्कान मिश्रा बी ए प्रथम सेमेस्टर, देवी अहिल्या की वेशभूषा में प्रीति कुमारी बी ए प्रथम सेमेस्टर, शबरी की वेशभूषा में कु० मुस्कान गुप्ता बी ए प्रथम सेमेस्टर एवं रावण की वेशभूषा में कु० खुशी बी ए प्रथम सेमेस्टर ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का निर्देशन प्रदर्शन कला संकाय की डॉ अपर्णा शुक्ला, डॉ वेणु वनिता, डॉ नीता दिसावाल एवं डॉ शिवानी शुक्ला ने किया l

महाविद्यालय के परमानंदपुर परिसर में राम की वेशभूषा में कु तृप्ति भारद्वाज बी ए तृतीय सेमेस्टर सीता की वेशभूषा में कु सारिका सिंह बी ए पंचम सेमेस्टर लक्ष्मण की वेशभूषा में कु जया सोनी बी ए तृतीय सेमेस्टर हनुमान की वेशभूषा में कु शालू अग्रसेन बी ए तृतीय सेमेस्टर शबरी की वेशभूषा में कु खुशबू बी ए तृतीय सेमेस्टर ने प्रतिभाग किया। इसके अंतर्गत राम, सीता व लक्ष्मण द्वारा वन भ्रमण करने का, शबरी द्वारा राम - लक्ष्मण को बेर खिलाने का, हनुमान द्वारा अशोक वाटिका में सीता को अंगूठी देने का , युद्ध भूमि में मूर्छित लक्ष्मण और राम का विलाप करने का , हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने का, सुषेन वैद्म द्वारा संजीवनी बूटी खिलाकर लक्ष्मण की मूर्छा खत्म करने का दृश्य उपर्युक्त छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने किया। 

कार्यक्रम का निर्देशन डॉ साधना यादव, समाजशास्त्र विभाग ,डॉ मेनका सिंह ,हिंदी विभाग तथा डाॅ नंदिनी पटेल प्राचीन इतिहास विभाग ने किया।