Kashi ka News गांव चलो अभियान के तहत भाजपा मिडिया प्रभारी किशोर सेठ ने किया मध्यमेंश्वर मंडल में जनसंपर्क।

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा मिडिया प्रभारी किशोर सेठ ने किया मध्यमेंश्वर मंडल में जनसंपर्क।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 11 फरवरी। गरीब, मजदूर और किसानों को जोड़ने के लिए भाजपा ने गांव चलो अभियान के तहत रात्रि प्रवास का अभियान चला रखा है।भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के कैंट मंडल के शिवपुरवा वार्ड के बूथ नंबर 65 पर 24 घंटे प्रवास कर क्षेत्रीय जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। 

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का कैसे निस्तारण हो और कैसे उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए इसकी चिंता केवल भाजपा कार्यकर्ता ही कर रहे हैं। राम मंदिर का भव्य निर्माण, धारा 370 का हटना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री शहरी व ग्रामीण आवास योजना आदि बीजेपी की महत्वपूर्ण उपलब्धियां है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्व समाज को योजनाओं का लाभ दिया है। नारी वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को सशक्त किया है। इस अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि प्रत्येक गांव व वार्ड में प्रवास कर लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं। 

महानगर अध्यक्ष ने बूथ नंबर 65 के पन्ना प्रमुखों से मुलाकात कर उन्हें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए तथा लाभार्थियों से संवाद भी किया। 

इसी क्रम में महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ ने दक्षिणी विधानसभा के मध्यमेश्वर मंडल के बूथ संख्या 33 पर गांव चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड में जनसंपर्क किया। 

इस दौरान मुख्य रूप से तारकेश्वर गुप्ता, रविशंकर सिंह, तिलक राज मिश्रा, चंदन सेठ, अरुण सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।