वाराणसी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दी गई बधाई।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 12 फरवरी, वाराणसी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा आज सिगरा सिथत गांधी नगर कालोनी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देश का सम्मान बढ़ाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सभी ने बधाई दी।
उक्त अवसर पर वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि आज हम देशवासी खुद को कितना गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हम सब व्यापारी कतर के अमीर का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने अपना दिल बड़ा करते हुए हमारे नौसेना के जवानों को रिहाई दी। आज उन जवानों के घर मे दिपावली मनाया जा रही हैं। यह रिहाई प्रधानमंत्री मोदी के बिना संभव नहीं थी।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के लगातार प्रयासों के बाद ही हमारे नौसैनिक 18 महीनों के बाद अपने देश भारत वापस लौट सके। उन आठों भारतीयों को पहले मौत की सज़ा दी गई थी। एक अपील के बाद मौत की सज़ा बदल कर पांच से पच्चीस साल तक की क़ैद की सज़ा दी गई थी। दूसरी अपील पर सुनवायी चल रही थी कि इसी बीच में कतर के अमीर के आदेश पर सभी की रिहाई कर दी गई। भारत ने क़तर के अमीर का भी शुक्रिया किया। आज वाराणसी व्यापार मंडल के सभी शाखाओं के पदाधिकारियों द्वारा देश के प्रधानमंत्री को दिल से धन्यवाद दिया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री कवीन्द्र जायसवाल, होटल एसोसिएशन महामंत्री संजीव राय, सुनील निगम, रामबाबू चौरसिया, महादेव, राहुल, चांदनी श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल, निर्मला देवी, डॉली चक्रवर्ती, रिंकू प्रजापति, जया केसरी, आरती शर्मा, गुड़िया केसरी, योगेश वर्मा सहित सैकड़ों व्यापारीगण उपस्थित रहे।




